फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh Blast: मोहाली से एयरपोर्ट रोड पर जाते हुए दिखाई ब्लास्ट के दोनों आरोपी, सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद

Wed, 27 Nov 2024 10:18 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

सोमवार देर रात चंडीगढ़ सेक्टर 26 के दो क्लबों के बाहर दो धमाके हुए थे। लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर इसकी जिम्मेदारी ली थी हालांकि बाद में पोस्ट डिलीट कर दी गई थी।
विज्ञापन
धमाके से टूटे क्लब के शीशे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर- 26 चंडीगढ़ के क्लब के बाहर बम धमाका करने वाले और आरोपियों का पता लगाकर उनको पकड़ने के लिए पुलिस चंडीगढ़ के अलावा आसपास के एरिया के सीसीटीवी कैमरे की मदद ले रही है। इसके चलते चंडीगढ़ पुलिस बम ब्लास्ट के आरोपियों का पीछा करती मोहाली तक भी गई।  
विज्ञापन


मोहली में एयरपोर्ट रोड के पास बने एक मॉल और घर के बाहर लगे सीसीटीवी में दोनों आरोपी कैद हुए हैं। जिसके बाद आरोपी गायब हो गए। हालांकि अंधेरे और तेज रफ्तार बाइक के कारण बाइक के नंबर का कुछ पता नहीं चल पाया है। चंडीगढ़ के ऑपरेशन सेल, क्राइम ब्रांच, डिस्ट्रिक सेल और थानों की पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए कड़ा प्रयास कर रही हैं। 

विज्ञापन


मंगलवार देर रात तक टीमें मोहाली में आरोपियों की मूवमेंट को फॉलो करते हुए चंडीगढ़ से सेक्टर 47 रोड से होते हुए चंडीगढ़ के  लाइट प्वाइंट्स और चौराहों के कैमरे खंगालते हुई मोहाली के रस्ते से होकर एयरपोर्ट रोड पर आइशर लाइट प्वाइंट तक गई। जहां तक आरोपी कैमरे में दिखाई दिए, आइशर लाइट प्वाइंट के पास लगे एक घर के बाहर कैमरे में आरोपी देखे गए, लेकिन इसके बाद वह मोहाली एयरपोर्ट चौक की तरफ भाग गए। यह भी कहा जा रहा है कि आरोपियों ने हेलमेट पहना हुआ था और वे शाल ओढ़े हुए थे और वह बहुत तेज रफ्तार से बाइक चला रहे थे। जिसके चलते चंडीगढ़ से मोहाली एयरपोर्ट रोड तक उनकी बाइक का नंबर नोट नहीं हो पाया। आरोपियों ने चेहरे भी ढके हुए थे। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है। इस रोड के साथ आसपास कई गांव हैं। 

इस रोड से सीधे जाकर हाइवे से राइट होकर आने वाले टोल प्लाजा की भी सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं, लेकिन उनमें भी पुलिस को कोई अभी कोई सबूत नहीं मिला है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी या तो एयरपोर्ट चौक से राइट होकर लांडरा रोड की तरफ फरार हुए हैं या फिर आसपास के गांव में घुस गए हैं। पुलिस लगातार कैमरे खंगालने में जुटी हुई है। 
विज्ञापन

सोशल मीडिया से डिलीट की पोस्ट, पुलिस खंगाल रही डिटेल्स 

घटना के बाद दिन में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली गई थी। जिसमें लिखा गया कि लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा इस घटना की जिम्मेदारी लेते हैं। हालांकि इस पोस्ट को कुछ ही मिनट में डिलीट कर दिया गया। पुलिस पता लगा रही है कि यह पोस्ट किस फोन से और कहां से किसने अपलोड की थी। 

क्लब संचालकों और बाउंसरों से पूछताछ

क्राइम ब्रांच क्लब संचालकों और क्लब बाउंसरों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि कहीं यह एक्सटाॅर्शन का मामला तो नहीं। इसके अलावा पुलिस डंप डाटा उठाकर जांच कर रही है। सूत्रों ने बताया कि यह हकीकत में एक्सटाॅर्शन का मामला भी निकल सकता हैं, क्योंकि इससे पहले कई क्लब संचालकों को रंगदारी के लिए कॉल आ चुकी है। सोमवार को भी थाना पुलिस ने क्लब संचालकों को देर शाम तक थाने में बिठाकर पूछताछ की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें