पंजाब की राजपुरा सीट पर जीत दर्ज करने की जिम्मेदारी हाईकमान की ओर से चंडीगढ़ भाजपा को दी गई है। ऐसे में शुक्रवार से चंडीगढ़ भाजपा के नेताओं ने राजपुरा में जाकर प्रचार भी शुरू कर दिया है। भाजपा के सभी जिला अध्यक्ष वहां पर प्रचार कर रहे हैं।
भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन को पार्टी की ओर से स्टार प्रचारक भी बनाया गया है। मालूम हो कि राजपुरा सीट के लिए पहले भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन को टिकट दी जा रही थी लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया था। इसलिए राजपुरा सीट पर प्रचार की जिम्मेदारी चंडीगढ़ भाजपा को दी गई है।
भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन ने शनिवार को राजपुरा में उम्मीदवार हरजीत सिंह ग्रेवाल के समर्थन में प्रचार किया। मेयर आशा जसवाल के अलावा नगर निगम के पार्षद भी राजपुरा में प्रचार के लिए जाएंगे। वहीं चंडीगढ़ कांग्रेस के नेता दवेंद्र सिंह बबला अपनी टीम के साथ मोहाली, शशि शंकर तिवारी अपनी टीम के साथ प्रतिदिन डेराबस्सी में कांग्रेस उम्मीदवार के प्रचार के लिए जा रहे हैं।