फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव परिणामों के नौ दिन बाद भाजपा का ‘धन्यवाद समारोह’, नाराज हो गए मेयर कालिया

Sun, 02 Jun 2019 11:17 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
भाजपा चंडीगढ़ के सदस्य - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 में देश भर में भाजपा को मिली जीत से चंडीगढ़ के नेता काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं, इसलिए एक ‘धन्यवाद समारोह’ का आयोजन किया गया। नतीजे आने के 9 दिन बाद शनिवार को सेक्टर-34 में कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित समारोह में राज्यसभा के सदस्य प्रभात झा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, स्थानीय सांसद किरण खेर, पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, संगठन महासचिव दिनेश कुमार, मेयर राजेश कालिया, उपाध्यक्ष रामवीर भट्टी, सतिन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इनके अलावा समारोह में पार्टी के सभी जिला अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के संयोजक और सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। राज्यसभा के सदस्य प्रभात झा ने किरण खेर को एक बार फिर जिताने पर चंडीगढ़ वासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने नामदार को छोड़ कामदार को अपना वोट देकर फिर से जनता की सेवा करने का मौका दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि देश में लगातार दूसरी बार गैर कांग्रेसी सरकार बनने और एक बार फिर से नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ता ही नहीं देश की जनता में भी खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि अब हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। मोदी सरकार द्वारा पिछले 5 साल में किए गए विकास के कार्यों और प्रत्येक वर्ग के लिए चलाई गई योजनाओं ने देश की जनता को प्रभावित किया है। चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ही नहीं बल्कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहा था।
विज्ञापन


दूसरी बार मौका मिलने से जिम्मेदारी बढ़ी : खेर
सांसद किरण खेर ने कहा कि शहर की जनता ने एक बार फिर अपना आशीर्वाद देकर सेवा करने का मौका दिया है। इससे जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। जनता के विश्वास को बनाए रखने के लिए शहर के विकास के लिए आने वाले 5 सालों में ओर तेजी से कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

धन्यवाद समारोह में मेयर राजेश कालिया हुए नाराज

लोकसभा चुनाव और भाजपा के कार्यक्रमों में नजरअंदाज करने को लेकर मेयर राजेश कालिया शनिवार को धन्यवाद समारोह में नाराज हो गए। मंच से काफी बार उन्हें स्टेज पर आमंत्रित किया गया, लेकिन वह नहीं गए। थोड़ी देर बाद कार्यक्रम को बीच में ही छोड़कर वह अपने कुछ समर्थकों के साथ पंडाल से बाहर आ गए।

यह देख भाजपा के कार्यकर्ता उनके पीछे दौड़े, काफी मान मनौवल के बाद राजेश कालिया दोबारा पंडाल में आए और अन्य नेताओं के साथ मंच साझा किया। जानकारी के अनुसार, मेयर राजेश कालिया धन्यवाद समारोह के बैनर में अपनी फोटो नहीं होने को लेकर भी काफी खफा थे। उनका कहना था कि पहले भी भाजपा के कार्यक्रमों में मेयर की तस्वीर लगती थी। चुनाव और उसके बाद भी उन्हें नजरअंदाज किया गया।

कुछ बातों को लेकर संगठन से नाराजगी थी। जानकारी मिलने पर संगठन के लोगों ने तत्काल मंच पर बुलाया। अब सब कुछ सामान्य है, मतभेद जैसी कोई बात नही हैं।
- राजेश कालिया, मेयर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें