फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय के फर्जी हस्ताक्षर के मामले में मास्टरमाइंड एसआई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के तत्कालीन डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय के फर्जी हस्ताक्षर कर 11 पुलिसकर्मियों की पदोन्नति सूची जारी करने के मामले में मास्टरमाइंड एसआई हरविंदर सिंह (52) को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी चार महीने से फरार चल रहा था। मोहाली फेज-1 स्थित पुलिस कांप्लेक्स निवासी आरोपी हरविंदर को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

आरोपी हरविंदर सिंह डीजीपी के फर्जी हस्ताक्षर कर कई बार खुद की पदोन्नति ले चुका है। चार महीने में वह सिपाही से सब इंस्पेक्टर बन गया था। उसने अपने बेटे को भी डीजीपी के फर्जी हस्ताक्षर से पंजाब पुलिस में सिपाही की रैंक पर भर्ती करवा दिया था। इसके अलावा एक और सिपाही को भी इसी तरह भर्ती करवाया था। चंडीगढ़ पुलिस की विशेष एसआईटी आरोपी से पूछताछ कर रही है। हरविंदर और उसके बेटे को गिरफ्तार करने के लिए एसआईटी ने कई बार पटियाला स्थित उसके गांव में कई बार दबिश दी लेकिन दोनों नहीं मिले। हरविंदर ने गिरफ्तारी से बचने के लिए जिला अदालत और हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, लेकिन याचिका खारिज हो गई थी।
डीजीपी के पीए समेत सात हो चुके हैं गिरफ्तार
एसआईटी ने 21 जनवरी को डीजीपी पंजाब के पीए कुलविंदर सिंह को भी इस मामले में गिरफ्तार किया था। मामले में यह छठी गिरफ्तारी थी। एसआईटी के मुताबिक, कुलविंदर को इस पूरे मामले की जानकारी थी और उसी ने मास्टरमाइंड हरविंदर सिंह की पदोन्नति का फर्जी आदेश जारी करवाने में उसकी मदद की थी। कुलविंदर सिंह पंजाब के डीजीपी रहे इकबाल प्रीत सहोता के समय में उनका पीए लगा था। उसके बाद से वह डीजीपी के पीए के तौर पर काम कर रहा था। इससे पहले मामले में मोहाली फेज-6 निवासी व डीजीपी दफ्तर में तैनात सुपरिंटेंडेंट संदीप कुमार (55), हवलदार मानी कटोच (33), चंडीगढ़ सेक्टर-39 निवासी डीजीपी दफ्तर में तैनात सुपरिंटेंडेंट बहादुर सिंह (52), मोहाली के थ्री बी टू निवासी बर्खास्त उपनिरीक्षक सरबजीत सिंह (47) और फाजिल्का निवासी साइबर सेल मोहाली में तैनात निरीक्षक सतवंत सिंह (48) की गिरफ्तारी हो चुकी थी। पुलिस को इस मामले में अमित गुप्ता नाम के एक संदिग्ध की भी तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें