फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में हादसा: सीमा पर गश्त करते वक्त बीएसएफ जवानों पर गिरी बिजली, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से झुलसा

Tue, 24 May 2022 10:13 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

डॉ. मनप्रीत का कहना है कि बीएसएफ जवान रविंदर कुमार की मौत का कारण इलेक्ट्रिक बर्न लगता है। मृत जवान का शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में रखा गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की पुष्टि होगी।
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान सीमा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फिरोजपुर में बिजली गिरने से सरहद पर गश्त कर रहे एक बीएसएफ जवान की मौत हो गई जबकि दूसरा जवान बुरी तरह झुलस गया। जख्मी जवान को अस्पताल में दाखिल करवाया है, जिसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। यह घटना बीएसएफ फिरोजपुर सेक्टर में तैनात बटालियन 136 के क्षेत्र में सोमवार देर रात्रि घटी है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार सीमा सुरक्षा बल की बटालियन-136 के जवान रोजाना की तरह रात के समय सरहद पर लगी कंटीली तार के साथ-साथ गश्त कर रहे थे। मौसम खराब होने के कारण आसमान में बिजली गरज रही थी। अचानक सरहद पर बिजली गिर गई, वहां गश्त कर रहे बीएसएफ जवान (एएसआई) रविंदर कुमार और हवलदार राम स्वरूप गंभीर रूप से झुलस गए। 

दोनों को जख्मी हालत में स्थानीय सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच करने के बाद रविंदर कुमार को मृत घोषित कर दिया। राम स्वरूप बुरी तरह झुलस गया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी नाजुक हालत बनी हुई है।
विज्ञापन


उधर, डॉ. मनप्रीत का कहना है कि बीएसएफ जवान रविंदर कुमार की मौत का कारण इलेक्ट्रिक बर्न लगता है। मृत जवान का शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में रखा गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की पुष्टि होगी। डॉ. ने कहा कि राम स्वरूप का इलाज चल रहा है, वह भी काफी झुलस चुका है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें