14 जनवरी को प्रशासक ने बताया था- कभी खाली नहीं बैठूंगा
जिला सैनिक बोर्ड की तरफ से 14 जनवरी को सेक्टर-38 स्थित रानी लक्ष्मीबाई भवन में पूर्व सैनिकों के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में बनवारीलाल पुरोहित मुख्य अतिथि थे। उन्होंने पूर्व सैनिकों को काम करने के लिए काफी प्रोत्साहित किया और अपनी दिनचर्या के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि वह आखिरी सांस तक काम करेंगे। उन्होंने यह भी बताया था कि किसी पद पर नहीं रहने के बाद क्या करेंगे। कहा था कि उनके पास दो-तीन लाइब्रेरी हैं, कुछ संस्थान है, वह वहां पर काम करेंगे लेकिन कभी भी खाली नहीं बैठेंगे।
नए सलाहकार के ज्वाइन करने से पहले ही पुरोहित की वापसी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए 23 दिसंबर को चंडीगढ़ पहुंचे थे। इस दौरान बनवारीलाल पुरोहित ने मंच से आग्रह किया था कि चंडीगढ़ को एक अच्छे सलाहकार की जरूरत है। 31 अक्तूबर को आईएएस धर्मपाल के सेवानिवृत्त होने के बाद से यह पद खाली था। पांच दिन पहले ही 1992 बैच के हैं आईएएस अधिकारी राजीव वर्मा को केंद्र सरकार ने सलाहकार नियुक्त किया था। अभी उन्होंने ज्वाइन भी नहीं किया है कि इससे पहले ही बनवारीलाल पुरोहित ने इस्तीफा दे दिया। राजीव वर्मा सोमवार को चंडीगढ़ में ज्वाइन कर सकते हैं।