फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Yoga Day 2022: रॉक गार्डन में योग दिवस पर चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित और केंद्रीय मंत्री ने किया योग

Tue, 21 Jun 2022 08:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने चंडीगढ़ में रॉक गार्डन में हुए योग कार्यक्रम में योग किया।
विज्ञापन
चंडीगढ़ के रॉक गार्डन में योग दिवस करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चंडीगढ़ में रॉक गार्डन में मुख्य कार्यक्रम हुआ। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने योग किया। इस दौरान चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने कहा कि हमारे देश में योग का इतिहास 5000 साल से भी पुराना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस देश की संस्कृति को खत्म करने की कई बार कोशिश की गई। पहले मुगलों ने, उसके बाद अंग्रेजों ने, लेकिन देश ऐसे ही आगे बढ़ता रहा। बनवारीलाल पुरोहित ने कहा कि विश्व के 145 देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है, जिसमें 57 मुस्लिम राष्ट्र है।

योग दिवस के मौके पर सेक्टर-23 गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ योग एजुकेशन एंड हेल्थ की डायरेक्टर डॉ. सपना नंदा की तरफ से लिखी गई किताब कलश का भी पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने विमोचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें