फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: कोरोना का खतरा हुआ कम, प्रशासन तीन मिनी कोविड केयर सेंटर करेगा बंद

Wed, 20 Oct 2021 12:25 PM IST
प्रमोद कुमार अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ के लोगों के लिए अब अच्छी खबर सामने आई है। शहर में कोरोना का खतरा कम हुआ है और पहले के मुकाबले बेहद कम मामले सामने आ रहे हैं। चंडीगढ़ प्रशासन ने इसी बीच निर्णय लिया है कि खेल परिसरों में बने तीन मिनी कोविड केयर सेंटर बंद किए जाएं। बंद करने के बाद इन्हें वापस खेल विभाग को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना मरीजों को रखने के लिए बनाए गए मिनी कोविड केयर सेंटर पिछले कई महीनों से खाली पड़े हैं। कोरोना के कम होते मामलों को देखते हुए प्रशासन तीन मिनी कोविड केयर सेंटरों को पूरी तरह से बंद करेगा। वहीं, भविष्य के खतरे को ध्यान में रखते हुए तीन सेंटरों को 31 दिसंबर तक अस्थायी तौर पर बंद रखने का फैसला लिया गया है। ये सेंटर सेक्टर-8, 34 और 43 के स्पोट्र्स कांप्लेक्स में बने हैं। कोविड केयर सेंटरों के प्रभारी व स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग ने मंगलवार को संचालकों को पत्र लिखकर इन सेंटरों के भविष्य को लेकर उनके सामने दो विकल्प रखे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-कुंडली बॉर्डर हत्याकांड: सरेंडर करने वाले निहंग भगवंत व गोविंद प्रीत के खून से सने कपड़े बरामद

सेवाओं की लिए की सराहना
यशपाल गर्ग ने श्री गुरुग्रंथ साहिब सेवा सोसायटी, कंपीटेंट फाउंडेशन व भारत विकास परिषद, बी श्योर बड्डी प्राइवेट लिमिटेड को पत्र लिखा है। जिसमें कहा गया है कि कोरोना की दूसरी लहर में इन संस्थाओं की तरफ से जो योगदान दिया गया, वह बेहद सराहनीय है। अब तक बेहद प्रोफेशनल तरीके से व क्वालीफाइड डॉक्टरों, नर्सों की मदद से इन सेंटरों में मरीजों की सेवा की गई है। इन सेंटरों को 31 सितंबर तक की मंजूरी दी गई थी, लेकिन तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए प्रशासन की तरफ से संस्थाओं को दो विकल्प दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-डिजिटल हरियाणा के दावे हवा: विभागों में स्थायी आईटी प्रोफेशनल्स का टोटा, कर्मचारियों ने सीएम मनोहर लाल को लिखा पत्र

दो विकल्प दिए गए हैं
पहले विकल्प में कहा गया है कि संस्था चाहे तो मिनी कोविड केयर सेंटर को पूरी तरीके से बंद कर सकती है। दूसरा विकल्प यह है कि सेंटर को 31 दिसंबर तक अस्थायी तौर पर बंद रखा जाए और जो चीजें लगाई गई हैं, उसे वैसे ही रखा जाए। यशपाल गर्ग ने स्पष्ट किया है कि दूसरा विकल्प चुनने पर संस्था को अपने खर्चे पर सिक्योरिटी का इंतजाम करना होगा। अगले तीन दिन के अंदर संस्थाओं से उनके विचार मांगे गए हैं, ताकि इस पर आगे फैसला लिया जा सके।
विज्ञापन


स्पोट्र्स कांप्लेक्स में बने मिनी कोविड केयर सेंटर होंगे बंद
यशपाल गर्ग ने एक अन्य पत्र में कंधारी बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड, श्री सत्य साईं ग्रामीण जागृति और यूनाइटेड सिख को कहा है कि अब कोरोना के मामलों में बेहद कमी आ गई है, इसलिए सेक्टर-8, 34 और 43 के स्पोट्र्स कांप्लेक्स में बने सेंटरों को 31 अक्तूबर से बंद कर दिया जाएगा और स्थान खेल विभाग को सौंप दिए जाएंगे। गौरतलब है कि शहर में कोरोना की चपेट में आए लोगों को बचाने में मिनी कोविड केयर सेंटरों का अहम योगदान रहा है।

ये भी पढ़ें-हरियाणा: मंत्रियों ने खाद संकट पर किया मंथन, सरकार सात साल पूरे होने पर करेगी बड़ी रैली

प्रशासन ने मांगी थी मदद
शहर में अचानक बढ़े कोरोना के मरीज, ऑक्सीजन की भारी कमी और बेड की उपलब्धता नहीं होने के बाद प्रशासन ने शहरवासियों ने आग्रह किया था कि वह आगे आएं और उनकी मदद करें। प्रशासन के आग्रह पर शहर की कई संस्थाएं, उद्योगपति व अन्य लोग सामने आए और उन्होंने अपने स्तर पर अस्थायी अस्पताल बनाने की बात कही। प्रशासन ने सभी को जगह मुहैया कराई और ये सेंटर खोले गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें