फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल से पहले हजारों कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा

Wed, 09 Dec 2015 08:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल से पहले ही यूटी प्रशासन के विभिन्न विभागों में कार्यरत हजारों कर्मचारियों को बहुत बड़ा तोहफा दे दिया है। जनवरी 2015 के बाद ज्वाइन करने वाले कर्मचारियों के लिए ज्वाइन करने के दिन से ही पूरा वेतन दिया जाएगा। यूटी प्रशासन के परसोनल विभाग ने इस संबंध में बुधवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
विज्ञापन


प्रशासन के इस फैसले से 1500 से अधिक कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। गौरतलब है कि पंजाब सरकार द्वारा 15 जनवरी 2015 को जारी नोटिफिकेशन में नए कर्मचारियों को दो साल तक सिर्फ बेसिक वेतन दिए जाने का फैसला लिया गया था। बाद में यूटी प्रशासन ने पंजाब सरकार के फैसले को नए कर्मचारियों पर लागू कर दिया था।

15 अक्तूबर 2015 को पंजाब सरकार ने कर्मचारियों के कड़े विरोध के बाद फैसले को वापिस ले लिया। जिसके बाद यूटी को भी नई नोटिफिकेशन जारी करनी पड़ी। इसके तहत यूटी शिक्षा विभाग में 10 हजार पाने वाले शिक्षकों को अब करीब 40 हजार वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन


1150 शिक्षकों को मिलेगा लाभ
जनवरी 2015 के बाद यूटी प्रशासन के विभिन्न विभागों में करीब 1500 कर्मचारियों की नियुक्ति हुई है। लेकिन यूटी प्रशासन के नए नोटिफिकेशन से शिक्षा विभाग में अगस्त 2015 के बाद ज्वाइन करने वाले करीब 1150 एनटीटी,जेबीटी और टीजीटी शिक्षकों को सबसे अधिक फायदा होगा।

सूत्रों के अनुसार इन कर्मचारियों को ज्वाइनिंग की तिथि के दिन से ही पूरा वेतन दिया जाएगा। जनवरी 2016 में कर्मचारियों के एरियर मिलने की संभावना है। उधर यूटी के इंजीनियरिंग विभाग और यूटी सचिवालय में ज्वाइन करने वाले कर्मचारियों को भी पूरा वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन


यूटी प्रशासन ने नए कर्मचारियों को पूरा वेतन जारी करने का नोटिफिकेशन जारी कर अच्छा फैसला लिया है। सभी कर्मचारी इसका स्वागत करते हैं।
- स्वर्ण सिंह कंबोज, प्रेसिडेंट यूटी एजुकेशनल इम्पलाइज यूनियन

नए कर्मचारियों को भी पूरा वेतन देने संबंधी चिट्ठी प्रशासन ने नियमों के तहत जारी कर दी है।
- सर्वजीत सिंह, वित्त सचिव यूटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें