फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में लगातार बरसात: खतरे के निशान तक पहुंचा सुखना का जलस्तर, प्रशासन ने खोले फ्लड गेट

Tue, 21 Sep 2021 11:48 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पिछले साल जलस्तर 1163.40 फुट पर पहुंचने के बाद ही गेट खोले गए थे, जिसके चलते सुखना चो भी ओवरफ्लो हो गया था। इस कारण बलटाना के इलाकों में काफी पानी घुस गया था। यही कारण है कि इस बार प्रशासन की तरफ से पहले ही सुखना का गेट खोल दिया गया, ताकि पिछली बार जैसी स्थिति न बने। 
विज्ञापन
चंडीगढ़ में बरसात के कारण सुखना लेक के फ्लड गेट खोले गए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दो दिन से चंडीगढ़ और पहाड़ों पर हो रही बारिश से मंगलवार को सुखना लेक में जल स्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया। इसके बाद यूटी प्रशासन ने सुखना लेक के फ्लड गेट को खोल दिए हैं। इस वर्ष ये तीसरी बार है, जब भारी बारिश की वजह से सुखना के फ्लड गेट खोले गए हैं। पानी छोड़ते ही सुखना चो लबालब हो गई और चो के साथ लगते कालोनियों में लोग दहशत में आ गए हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - फिर बोले रावत: अब सिद्धू के समर्थन में पाक सेना प्रमुख को बताया पंजाबी भाई, मोदी पर उठाए सवाल

फ्लड गेट को खोलने से पहले प्रशासन की तरफ से आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया था। प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि सुखना का वाटर लेवल 1163 फुट पर पहुंच गया था, जिसके बाद एहतियात के तौर पर उन्हें पहले ही फ्लड गेट खोलने पड़े। पिछले साल जलस्तर 1163.40 फुट पर पहुंचने के बाद ही गेट खोले गए थे, जिसके चलते सुखना चो भी ओवरफ्लो हो गया था। इस कारण बलटाना के इलाकों में काफी पानी घुस गया था। यही कारण है कि इस बार प्रशासन की तरफ से पहले ही सुखना का गेट खोल दिया गया, ताकि पिछली बार जैसी स्थिति न बने। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फ्लड गेट को खोलने से पहले ही पड़ोसी राज्यों मोहाली के डीसी व पटियाला के अधिकारियों को जानकारी दी गई थी, ताकि वह पहले ही उचित कदम उठा सकें। फ्लड गेट खोलने के मौके पर इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी मौजूद थे। कर्मचारियों को ये सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि सुखना चो के आस-पास कोई न हो। इसके अलावा सुखना चो पूरी तरह से साफ हो, ताकि पानी निकासी में किसी भी प्रकार की प्रकार परेशानी का सामना न करना पड़े। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें