फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण: चंडीगढ़ में रात्रि कर्फ्यू लगेगा या नहीं, प्रशासन ने कही बड़ी बात, 10 नए संक्रमित मिले

Sun, 26 Dec 2021 10:19 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में रविवार को कोरोना के 10 नए मामले सामने आए हैं। इस बीच प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने रात्रि कर्फ्यू को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बेवजह की सख्ती से लोगों में डर फैल सकता है। चुनाव के बावजूद कोरोना संक्रमण नियंत्रण में है। अभी रात्रि कर्फ्यू पर विचार नहीं किया जा रहा है। 
विज्ञापन
चंडीगढ़ में रात्रि कर्फ्यू अभी नहीं। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के कई राज्यों में एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। तीसरी लहर की चेतावनी सही साबित हो रही है। इसे देखते हुए कई राज्यों में सख्ती भी शुरू हो गई है। पड़ोसी राज्य हरियाणा ने रात्रि कर्फ्यू लगा दिया है। हालांकि चंडीगढ़ प्रशासन अभी किसी तरह की सख्ती के पक्ष में नहीं है। प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने कहा कि चंडीगढ़ में चुनाव के बावजूद कोरोना नियंत्रण में है।

विज्ञापन


रोजाना आने वाले केस और संक्रमण दर भी काबू में है। ऐसे में फिलहाल किसी तरह की सख्ती नहीं की जाएगी। हालांकि प्रशासन हालात पर पैनी नजर बनाए हुए है। अगर संक्रमण दर में बढ़ोतरी होती है तो सख्ती करने पर विचार किया जाएगा। वहीं, दिल्ली की तरह नए साल की पार्टी पर प्रतिबंध लगाने के सवाल पर सलाहकार धर्मपाल ने कहा कि अभी स्थितियों की समीक्षा की जा रही है। 

बेवजह की सख्तियों से लोगों में डर फैलता है, इसलिए अभी लोगों को जागरुक किया जा रहा है। मास्क नहीं पहनने और शारीरिक दूरी के नियम का पालन नहीं करने वालों के चालान काटे जा रहे हैं। देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों और नए स्वरूप ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए हरियाणा के साथ यूपी में भी रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है। यूपी और हरियाणा में शादी-विवाह तथा अन्य सार्वजनिक आयोजनों में कोविड प्रोटोकॉल के साथ अधिकतम 200 लोगों के ही शामिल होने की अनुमति है। चंडीगढ़ में फिलहाल इस तरह की कोई सख्ती नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


कोरोना से 10 लोग संक्रमित मिले
चंडीगढ़ में कोरोना से रविवार को 10 लोग संक्रमित मिले हैं। सेक्टर- 7 में एक, 32 में तीन, 33 में एक, 42 में एक, 43 में तीन और सेक्टर-48 में एक मरीज मिला है। इसके साथ ही संक्रमण दर 1.09 प्रतिशत हो गई है। अभी 101 सक्रिय मरीज हैं। रविवार को 917 लोगों की जांच की गई, वहीं ठीक होने पर 14 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। बता दें कोरोना से अब तक 1078 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें