आदेश दिए कि एक महीने के अंदर किशोरों की पहली खुराक के लक्ष्य को पूरा करें। शहर में चिकित्सा बुनियादी ढांचे की उपलब्धता, ऑक्सीजन आपूर्ति, बिस्तरों की उपलब्धता की समीक्षा की। साथ ही पोर्टल पर कोविड के आंकड़ों को तत्काल उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने अधिक डाटा एंट्री ऑपरेटरों को शामिल करने के निर्देश दिए। बताया गया कि शहर के अलग-अलग हिस्सों में कुल 46 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।
पीजीआई का बोझ होगा कम, जीएमएसएच-16 में जांच केंद्र शुरू करने के निर्देश
प्रशासक पुरोहित ने कहा कि अधिकांश परीक्षण केंद्र्रों का बोझ पीजीआई पर है, जिसे विभिन्न अस्पतालों में विभाजित करने की आवश्यकता है। निर्देश दिया कि महीने के अंत तक जीएमएसएच-16 में आरटीपीसीआर परीक्षण की सुविधा को शुरू कर दिया जाए। सेक्टर-22, 45 और मनीमाजरा के सिविल अस्पतालों में भी जांच केंद्र शुरू करने की संभावनाओं को तलाशा जाए। उन्होंने स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग को इस संबंध में निर्देश दिए।
चंडीगढ़ में संक्रमण दर 14.41 प्रतिशत हुई
संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने से चंडीगढ़ में संक्रमण दर 14.41 प्रतिशत हो गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जांच की संख्या बढ़ा दी है। 24 घंटे के दौरान 2298 लोगों की जांच की गई। इनमें 331 में संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमित मरीजों में पुरुषों की संख्या 191 व महिलाओं की संख्या 140 है। वहीं 10 दिन की अवधि पूरी हो जाने पर 17 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। शहर में अब सक्रिय केसों की संख्या 979 हो गई है। पीजीआई समेत अन्य अस्पतालों में मौजूदा समय में 94 मरीज ऑक्सीजन पर व 5 मरीज वेंटिलेटर पर भर्ती हैं। सबसे ज्यादा सेक्टर-15 में 26 मरीज जबकि मनीमाजरा में 24 लोग संक्रमित मिले हैं।
पीजीआई में पिछले 15 दिनों में 123 डॉक्टर व 264 हेल्थ केयर वर्कर कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इससे अस्पताल की व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। 3 जनवरी से पीजीआई परिसर में संक्रमण की रफ्तार काफी तेज हुई है। 3 जनवरी को 57 हेल्थ केयर वर्कर व 22 डॉक्टर, 4 जनवरी को 90 हेल्थ केयर वर्कर व 37 डॉक्टर और 5 जनवरी को 67 हेल्थ केयर वर्कर व 35 डॉक्टर संक्रमण की चपेट में आए हैं।
चंडीगढ़ में आज से ये नियम होंगे लागू
रात 10 से सुबह 5 बजे के बीच सभी गैर-जरूरी गतिविधियों पर पाबंदी। आपातकालीन सेवाएं, चिकित्सा स्वास्थ्य, आवश्यक सामानों का परिवहन, उद्योगों, कार्यालयों आदि में कई शिफ्टों का संचालन, राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर व्यक्तियों और सामानों की आवाजाही को मंजूरी। बसों, ट्रेनों और हवाई जहाजों से उतरने के बाद अपने गंतव्य तक जाने की अनुमति होगी।
- स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, कोचिंग संस्थान आदि सहित सभी शैक्षणिक संस्थान अगले आदेश तक बंद। ऑनलाइन कक्षाएं लगेंगी
- सभी सरकारी व निजी दफ्तरों में 50 फीसदी कर्मचारियों को ही मंजूरी। वर्क फ्रॉम होम शुरू करने की सलाह
- सभी बार, सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, मॉल, रेस्तरां, स्पा, संग्रहालय को उनकी क्षमता के 50% पर संचालित करने की अनुमति होगी
- सभी खेल परिसर, स्वीमिंग पूल, जिम बंद रहेंगे। केवल खेल आयोजनों की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों को ही अनुमति होगी। दर्शक नहीं जा सकेंगे
- किसी भी कार्यक्रम में इनडोर 50 और आउटडोर के लिए 100 व्यक्तियों को ही मंजूरी होगी
- सोमवार से सेक्टर-26 की सब्जी मंडी में आम लोगों व खुदरा ग्राहकों को अनुमति नहीं होगी
- सेक्टर-19 की पालिका बाजार और सदर बाजार, सेक्टर-15 में पटेल मार्केट, सेक्टर-22 में शास्त्री मार्केट और मोबाइल मार्केट, सेक्टर-41 में कृष्णा मार्केट और सभी अपनी मंडियों को शाम पांच बजे बंद करना होगा