फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में राहत: शाम सात बजे तक दुकान खोलने की अनुमति, रात का कर्फ्यू भी साढ़े 10 बजे के बाद

Tue, 15 Jun 2021 05:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में कोरोना के मामले घटने लगे तो प्रशासन ने पाबंदी भी कम कर दी। शहरवासियों को रात्रि कर्फ्यू में आधे घंटे की और ढील मिली है। दुकानों को खोलने का समय भी बदल दिया गया है। शहर के रेस्टोरेंट और बार सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक 50 फीसदी क्षमता के साथ खुल सकेंगे। 
विज्ञापन
प्रशासक वीपी सिंह बदनौर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में अब सभी दुकानों को सुबह 10 बजे से शाम सात बजे तक खोला जा सकता है। पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने इस बारे में फैसला लिया है। रात्रि कर्फ्यू में भी प्रशासन ने आधे घंटे की ढील दी है। इसके तहत अब रोजाना साढ़े 10 से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू रहेगा।

विज्ञापन


वहीं, अब शहर के सभी रेस्टोरेंट व बार सुबह 10 से रात 10 बजे तक 50 फीसद क्षमता के साथ खोले जा सकेंगे। इस रविवार कर्फ्यू रहेगा या नहीं, इस बारे में अभी फैसला नहीं लिया जा सका है। अधिकारियों के अनुसार एक अन्य बैठक कर रविवार कर्फ्यू के बारे में फैसला लिया जाएगा। 

मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक में प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा के साथ, स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता, पीजीआई निदेशक, पंचकूला और मोहाली के डीसी समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे। शहर में अब कोरोना के रोजाना के मामले 50 से भी कम आने लगे हैं, ऐसे में माना जा रहा था कि इस बार प्रशासन की तरफ से अतिरिक्त राहत दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें