सियाचिन में अपने प्राणों को न्योछावर कर देने वाले शहीद जवान की कैंसर पीड़ित मां इलाज के लिए भटक रही है। पंजाब सरकार ने परिवार को 50 लाख रुपये और नौकरी देने का एलान किया था लेकिन यह वादा अभी तक अधूरा है। वहीं नवजोत सिद्धू पहले पार्टी हाईकमान और फिर तीन सदस्यीय कमेटी को साफ कर आए हैं कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के अधीन किसी भी पद पर काम करना असंभव है अब पंजाब कांग्रेस की कलह को निपटाने के लिए राहुल गांधी भी बैकग्राउंड में सक्रिय हो रहे हैं...
पढ़ें अन्य बड़ी खबरें
पंजाब: कैप्टन सरकार के खिलाफ गरजे अकाली, सिसवां में सीएम आवास घेरा
कोरोना वैक्सीन निजी अस्पतालों को बेचने के मामले में पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू घिरते जा रहे हैं। मोहाली में धरने प्रदर्शन के बाद अकालियों ने मंगलवार को सिसवां में सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई खुद पार्टी के प्रधान एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल कर रहे थे। अकालियों की मांग थी कि सिद्धू को तुरंत प्रभाव से इस्तीफा देना चाहिए या फिर सरकार को खुद उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए।
पढ़ें पूरी खबर...
पंजाब कांग्रेस की अंतर्कलह: बैकग्राउंड में सक्रिय हुए राहुल, सब नेताओं को खुद फोन कर लिया फीडबैक
पंजाब कांग्रेस में मचा घमासान शांत करने में निजी दिलचस्पी ले रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मामले में अपना होमवर्क पूरा कर लिया है। उन्होंने पंजाब कांग्रेस के विधायकों, मंत्रियों और कई वरिष्ठ नेताओं से फोन पर व्यक्तिगत तौर पर फीडबैक लिया है और आलाकमान की तीन सदस्यीय समिति से भी जानकारी हासिल की है।
पढ़ें पूरी खबर...
कांग्रेस की कलह: अमरिंदर सिंह के अधीन काम करने को तैयार नहीं नवजोत सिद्धू
पंजाब कांग्रेस का विवाद सुलझाने के लिए विधायक नवजोत सिंह सिद्धू को उपमुख्यमंत्री का पद देने की अटकलों पर विराम लग गया है। सूत्रों के अनुसार, नवजोत सिद्धू पहले पार्टी हाईकमान और फिर तीन सदस्यीय कमेटी को साफ कर आए हैं कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के अधीन किसी भी पद पर काम करना असंभव है।
पढ़ें पूरी खबर...
सियाचिन में बेटा हुआ था शहीद, कैंसर पीड़ित मां इलाज को भटक रही...लिखा- 'घर बिकाऊ है'
सियाचिन में अपने प्राणों को न्योछावर कर देने वाले शहीद जवान की कैंसर पीड़ित मां इलाज के लिए भटक रही है। पंजाब सरकार ने परिवार को 50 लाख रुपये और नौकरी देने का एलान किया था लेकिन यह वादा अभी तक अधूरा है।
पढ़ें पूरी खबर...
शिकंजा: हरियाणा के पांच लुटेरे पंजाब में गिरफ्तार, पुलिस की वर्दी में की पांच राज्यों में 30 से ज्यादा वारदातें
पंजाब पुलिस ने पुलिस की वर्दी में छापा मारने का ड्रामा रचकर लूटने वाले हरियाणा के पांच लुटेरों को पकड़ा है। यह अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी और दिल्ली में 30 से ज्यादा वारदात को अंजाम दे चुका है।
पढ़ें पूरी खबर...