फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh : पैथोलॉजी लैब्स की 'सर्जरी' के दौरान 26 पर छापा, पांच गिरफ्तार, सात पर FIR

Thu, 09 Feb 2023 03:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

टीमों ने अलग-अलग जिलों में कुल 26 लैब पर जांच की। कई लैब में भारी खामियां मिलीं। सीएम फ्लाइंग ने सात मामलों में एफआईआर दर्ज कराई है। साथ ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
रेवाड़ी की एक लैब में कार्रवाई करती सीएम फ्लाइंग टीम... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते (सीएम फ्लाइंग) ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर प्रदेशभर में पैथोलॉजी लैब में छापेमारी अभियान चलाया। टीमों ने अलग-अलग जिलों में कुल 26 लैब पर जांच की। कई लैब में भारी खामियां मिलीं। सीएम फ्लाइंग ने सात मामलों में एफआईआर दर्ज कराई है। साथ ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


सीएम फ्लाइंग के अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान कई पैथोलॉजी लैब का क्लीनिकल एस्टेबलिस्टमेंट एक्ट के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन नहीं पाया गया। साथ ही बायो मेडिकल वेस्ट से संबंधित प्रदूषण नियंत्रण विभाग से एनओसी नहीं मिली। अग्नि सुरक्षा के लिए भी एनओसी नहीं मिली और कुछ लैब पर योग्य डॉक्टर नहीं थे। कुछ लैब में बिजली की चोरी भी पकड़ी गई। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के प्रमुख एडीजीपी आलोक मित्तल ने बताया कि लैब में खामियों को लेकर सरकार के पास शिकायतें आई थीं। भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

10वीं पास कर रहा था मरीजों का उपचार
जींद में सीएम फ्लाइंग ने बुधवार को उचाना खुर्द गांव स्थित शिव औषधालय एवं क्लीनिक लैब पर छापा मारा। यहां दसवीं पास क्लीनिक संचालक मरीजों का इलाज कर रहा था। टीम ने क्लीनिक से दवाइयां भी बरामद की हैं। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी की शिकायत पर उचाना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


रेवाड़ी में दो साल से बिना पंजीकरण चला रहा था पैथ लैब, संचालक गिरफ्तार
गांव बीकानेर में दो साल से अवैध रूप से संचालित पैथ लैब पर मंगलवार देर शाम सीएम फ्लाइंग ने छापा मार पैथ लैब संचालक को गिरफ्तार कर लिया। यहां बिना रजिस्ट्रेशन और डॉक्टर के लैब चलाई जा रही थी। लैब से टीम ने बड़ी मात्रा में दवाएं भी बरामद की गईं। सदर थाना पुलिस ने लैब संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें