उन्होंने एक निजी अस्पताल में अपनी जांच कराई थी। शुक्रवार शाम को उसकी रिपोर्ट आ गई। इसमें पार्षद कोरोना पॉजिटिव मिले। पार्षद ने कहा कि जब बापूधाम हॉटस्पॉट था तब कुछ नहीं हुआ, अब जब यहां मरीजों की संख्या न के बराबर है तो मेरी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इससे पूर्व अकाली दल के पार्षद हरदीप सिंह और मनोनीत पार्षद अजय दत्ता भी कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। फिलहाल पार्षद के यात्रा इतिहास की जानकारी नहीं मिल सकी है।
पीजीआई में कार्यरत और तीन कर्मचारी मिले संक्रमित
चंडीगढ़ में शुक्रवार को संक्रमित मिले मरीजों में सेक्टर-44 की 69 साल की वृद्धा, 32 साल का पुरुष, सेक्टर-40 का 68 साल का वृद्ध, सेक्टर-48 के एक ही परिवार के 50 साल के पुरुष 20 साल के युवक, 48 साल की महिला, सेक्टर-37 के 40 साल के पुरुष, सेक्टर 42 के 58 साल के पुरुष, सेक्टर 38 के 22 साल के युवक, सेक्टर 38 वेस्ट की 50 साल की महिला, पीजीआई में कार्यरत कर्मचारी क्रमश: 19 के युवक, 30 व 54 साल के पुरुष, सेक्टर-8 के 30 साल के पुरुष, सेक्टर 45 के 52 साल के पुरुष, सेक्टर 47 के 55 साल के पुरुष, सेक्टर 32 की उम्र 29 साल की युवती, सेक्टर 38 के 36 साल के पुरुष, सेक्टर 45 के 17 साल के किशोर, सेक्टर 43 के 28 साल के युवक, बुड़ैल की 28 साल की युवती, सेक्टर 33 के 42 साल के पुरुष, सेक्टर 46 के 56 साल की महिला, सेक्टर 63 की 27 साल की युवती, राम दरबार की 35 साल की महिला, सेक्टर 38 की 28 साल की युवती, सेक्टर 32 का 14 साल का किशोर, राम दरबार की 50 साल की महिला, सेक्टर 44 के 38 साल के पुरुष, सेक्टर 45 के एक ही परिवार के 32 साल की महिला 35 साल के पुरुष, सेक्टर 35 के 33 साल के पुरुष, सेक्टर 43 के एक ही परिवार के 93 साल के वृद्ध, 34 साल के पुरुष 25 साल की युवती और 58 साल की महिला की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। सेक्टर 27 के 22 साल के युवक, पीजीआई में कार्यरत 21 साल के युवक, सेक्टर 19 की 32 साल की महिला, सेक्टर 24 की 28 साल की महिला, डड्डूमाजरा का 28 साल का युवक, किशनगढ़ का 26 साल का युवक, सेक्टर 27 की 30 साल की युवती, सेक्टर 37 के 50 साल के पुरुष , सेक्टर 55 की 36 साल की महिला, सेक्टर 42 के 21 साल के युवक, सेक्टर 41 के 55 साल के पुरुष, सेक्टर 37 की 24 साल की युवती, सेक्टर 37 के 24 साल के युवक, डड्डूमाजरा के 51 साल के पुरुष, सेक्टर 36 के 51 साल के पुरुष, सेक्टर 56 के 45 साल के पुरुष, सेक्टर 25 के 47 साल के पुरुष, सेक्टर 38 के 36 साल के पुरुष, सेक्टर 40 के 20 साल के युवक, सेक्टर 24 के एक ही परिवार के 9 साल के बच्चे, 14 साल की किशोरी, 37 साल की महिला, 38 साल के पुरुष, खुड्डा जस्सू के 24 साल के युवक, सेक्टर 15 की 62 साल की वृद्धा, सेक्टर 21 की 53 साल की महिला कोरोना की चपेट में आई है। सेक्टर 26 के 27 साल के युवक, सेक्टर 38 वेस्ट की 38 साल की महिला, सेक्टर 49 के 54 साल के पुरुष, सेक्टर 47 की 5 साल की बच्ची, सेक्टर 49 के एक ही परिवार की 32 साल की महिला, 65 साल की वृद्धा, 34 साल के पुरुष, दो साल की बच्ची और 6 साल के बच्चे, सेक्टर 46 के 45 साल के पुरुष, सेक्टर 33 के 3 साल की बच्ची, सेक्टर 37 की 30 साल युवती, मनीमाजरा के एक ही परिवार के 27 साल के युवक, 54 साल के पुरुष, 30 साल की युवती, मनीमाजरा की 35 साल की महिला, मनीमाजरा की 22 साल की युवती, मनीमाजरा के 38 साल के पुरुष, राम दरबार के 16 साल की किशोरी, मनीमाजरा के ही 30 साल के पुरुष , मौलीजागरा के 19 साल के किशोर, किशनगढ़ के 40 साल के पुरुष, कजहेड़ी के 80 साल की वृद्धा और 12 साल के किशोर में कोरोना की पुष्टि हुई है।