फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद के पौत्र ने शहीदों के बारे में ऐसा क्या बोला, सब भावुक

Wed, 17 Aug 2016 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
चद्रशेखर आजाद के पोते अमित आजाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहीदों की धरती पर नमन करने पहुंचे महान शहीद चंद्रशेखर आजाद के पौत्र अमित आजाद शहीदों के बारे में बात करते भावुक हो उठे। अमृतसर पहुंचे अमित आजाद ने कहा कि जिन शहीदों ने देश के लिए इतनी कुर्बानियां दी, आज वे देश की दशा देखकर कहीं न कहीं बैठे जरूर आंसू बहाते होंगे। जलियांवाला बाग में शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे अमित आजाद के साथ जन जागृति मंच के प्रतिनिधि भी शामिल थे।
विज्ञापन


उतर प्रदेश के उन्नाव जिले में हिंदोस्तान रिबेलियन आर्मी का संचालन करने वाले अमित आजाद ने बताया कि वे पहली बार अमृतसर शहीदों की धरती पर नमन करने पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि हिंदोस्तान रिबेलियन आर्मी में यूपी के आठ हजार युवाओं को भर्ती किया गया है। इसमें युवाओं को अपने शहीदों के पदचिन्हों पर चलने और नैतिक मूल्यों को पालन करने की प्रेरणा दी।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंद्रशेखर आजाद के गांव काकोरी में आए थे और उन्होंने वहां के विकास का आश्वासन भी दिया था। इसके अतिरिक्त उनकी ओर से रेल मंत्री सुरेश प्रभु से मिलकर वहां पर शहीदों के नाम से रेलगाड़ी चलाने की मांग की गई है जिसे उन्होंने मान भी लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल नहीं

चद्रशेखर आजाद के पोते अमित आजाद - फोटो : अमर उजाला
अमित आजाद ने अपना संबंध किसी भी राजनीतिक पार्टी के साथ होने से इंकार करते हुए कहा कि वे केवल शहीदों की याद जिंदा रखने के लिए ही प्रयास कर रहे हैं।

उन्नाव के बद्रिका इलाके में इलेक्ट्रानिक्स का काम करने वाले अमित आजाद शहीदों के बारे में बातचीत दौरान भावुक हो गए और उनका कहना था कि देश में भ्रष्टचार, गरीबी या महंगाई हो यह शहीदों का सपना नहीं था आज देश की हालत देखकर शहीद भी रोते होंगे।

पंजाब के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा पंजाब के नशा मुक्त होने और राजस्थान तथा मध्यप्रदेश से नशा आने के दावे गलत हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान एवं मध्यप्रदेश में अफीम की खेती होती है हेरोईन की नहीं जोकि पंजाब में मिल रही है।

उन्होंने कहा कि सफेद दूध के लिए जाने जाते पंजाब को आज सफेद पाऊडर के लिए जाना जाता है। उनहोंने यह भी बताया कि वे जनजागृति मंच के अध्यक्ष कृष्ण लाल के सहयोग से 29 सितंबर को युवाओं को लेकर नशे और सामाजिक बुराईयों के खिलाफ मार्च निकालेंगें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें