फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में आज और कल बारिश की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पिछले कुछ दिनों से शहर में बादल छा रहे हैं लेकिन बारिश नहीं हो रही। इसकी वजह से दिन के समय उमस बढ़ जाती है जिससे लोगों को परेशान होना पड़ता है। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, शहर में वीरवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से चार डिग्री ज्यादा है। इसके अलावा पंचकूला में अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विभाग के अनुसार शुक्रवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश भी हो सकती है। बता दें कि इस वर्ष जुलाई में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, एक जून से 28 जुलाई शाम 5.30 बजे तक कुल 498.5 एमएम बारिश हुई है। ये सामान्य से करीब 25 फीसदी ज्यादा बारिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें