चंडीगढ़। चैंपियंस क्रिकेट अकादमी खरड़ की टीम ने सेंचुरी क्रिकेट अकादमी को रोमांचक मुकाबले में 2 रन से हराकर अंडर-19 दिनेश वर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता ट्रॉफी जीत ली। फाइनल मुकाबला सोमवार को आईवीसीए क्रिकेट ग्राउंड डेराबस्सी में खेला गया।
मैच में पहले खेलते हुए चैंपियंस क्रिकेट अकादमी खरड़ की टीम पूरी टीम 49.5 ओवर में 259 रन पर आउट हो गई। पीयूष शर्मा ने टीम के लिए सबसे अधिक 51, दीक्षांत ने 41, सुखमन सिंह ने 31, आनंद कुमार ने 24, एकजोत सिंह ने 23 और रविकरण ने 14 रन बनाए। गेंदबाजी में समरदीप ने 18 रन देकर चार, संस्कार ने 37 रन देकर एक, इमरान व सुमित ने 32 रन देकर एक-एक, समीर ने 19 रन देकर एक विकेट चटकाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंचुरी क्रिकेट अकादमी निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 257 रन ही बना पाई। बल्लेबाज आकाश राणा की 114 रन की नाबाद पारी भी टीम को जीत नहीं दिला पाई। अन्य बल्लेबाज संस्कार ने 47, वैभव ने 35 और विशाल ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी में सुखमन सिंह ने 26 रन देकर तीन, लक्ष्य वर्मा ने 60 रन देकर दो, नमन वर्मा, आनंद कुमार और दुष्यंत शर्मा ने एक-एक विकेट चटकाया। शतक जमाने वाले आकाश राणा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले इन खिलाड़ियों को मिला पुरस्कार
वैभव को बेस्ट बल्लेबाज
आर्यन वर्मा को बेस्ट आलराउंडर
हरीश कुमार को बेस्ट फील्डर
विशाल को बेस्ट विकेटकीपर
टूर्नामेंट में युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी का अवार्ड टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली विभिन्न टीमों के खिलाड़ियाें को दिया गया। इनमें राघव वर्मा, दुष्यंत शर्मा, लक्ष्य वर्मा, पारस, आकाश राणा, अनुराग शर्मा, हरनूर सिंह पन्नू, मंयक गुप्ता, तनमय, रवि करन सिंह शामिल रहे।