फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में 11वीं में दाखिला लेना है ये खबर पढ़ें

Thu, 12 May 2016 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
स्कूली छात्राएं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शहर के 40 सरकारी स्कूलों में अगले सत्र (जुलाई 2016) से 11वीं में सेंट्रलाइज्ड दाखिले के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। 10वीं सीबीएसई रिजल्ट से पहले ही विभाग ने पूरी तैयारी करने के निर्देश दे दिए हैं। 11वीं के नए प्रॉस्पेक्टस को अगले हफ्ते तक अंतिम रूप दे दिया जाएगा। बुधवार को डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन (डीएसई) रुबिंदरजीत सिंह बराड़ और प्रॉस्पेक्ट्स कमेटी के सदस्यों की अहम बैठक हुई। 11वीं के दाखिले को पारदर्शी बनाने और समय से पूरा करने के लिए शिक्षा विभाग ने कई बदलाव करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


11वीं में दाखिला ऑनलाइन ही मिलेगा। पहली और दूसरी काउंसिलिंग ऑनलाइन लेकिन तीसरी ऑफलाइन करने का फैसला लिया गया है। सरकारी स्कूलों में 11वीं की करीब 12 हजार सीटों पर दाखिले देगा। जानकारी के अनुसार पहली बार प्रॉस्पेक्ट्स में सभी स्कूलों में पिछले साल की कट ऑफ जारी करने का फैसला लिया गया है।

अधिकारियों के अनुसार इससे विद्यार्थियों को सेंट्रलाइज्ड काउंसिलिंग में आवेदन के समय स्कूलों में पिछले साल की कट ऑफ के बारे में जानकारी मिल सकेगी। दाखिले की मारामारी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने अगले सत्र से सेक्टर-38 स्थित हाई स्कूल को सीनियर सेकेंडरी बनाने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन


11वीं में दो नए कोर्स को मंजूरी अगले सत्र से सरकारी स्कूलों में दो नए कोर्स शुरू होंगे। इस संबंध में बुधवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक में फैसला लिया गया है। डीएसई के अनुसार 11वीं में विद्यार्थियों को लीगल स्टडीज और मास मीडिया (पत्रकारिया) विषय का ऑप्शन भी मिलेगा। सभी प्रिंसिपल से नए कोर्स शुरू करने को लेकर राय मांगी गई है। प्रॉस्पेक्टस में भी नए कोर्स शुरू करने की जानकारी दी जाएगी। डीएसई ने डिप्टी डायरेक्टर स्कूल को इस संबंध में जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।  

हेल्पलाइन और हेल्प डेस्क की मिलेगी सुविधा 11वीं दाखिले में स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए शिक्षा विभाग हेल्पलाइन नंबर और हेल्प डेस्क शुरू करेगा। आवेदन फॉर्म भरने या अन्य जानकारी के लिए विभाग कुछ हेल्पलाइन नंबर शुरू करेगा। स्कूलों में हेल्प डेस्क पर टीचर्स बच्चों को हर तरह की जानकारी देंगे। 11वीं में आवेदन ऑनलाइन करना होगा। आवेदन फॉर्म भरने के लिए कुछ स्कूलों में कंप्यूटर लैब की सुविधा भी दी जाएंगी। वोकेशनल कोर्स को प्रमोट करने के लिए विद्यार्थियों को गाइडेंस दी जाएगी। 

रुबिंदरजीत सिंह बराड़, डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन चंडीगढ़  ने बताया कि सरकारी स्कूलों में 11वीं में दाखिले को समय करने की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग ने नए सत्र से दो नए कोर्स शुरू करने का प्रस्ताव भी तैयार किया है। तीसरी काउंसिलिंग को मैनुअल किया जाएगा और सभी स्कूलों की पिछले साल की कट ऑफ प्रॉस्पेक्टस में दी जाएगी। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें