फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा के समापन में पिंजौर पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

Mon, 22 Aug 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पिंजौर 
विज्ञापन
Tiranga March Pinjore - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से रविवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत पंचकूला-पिंजौर मार्ग पर एचएमटी गेट से हुई। इस यात्रा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, कालका विधायक लतिका शर्मा के अलावा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तिरंगा यात्रा राष्ट्र के लोगों को जोड़ने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वे देश के लिए जान न्यौछावर करने वाले शहीदों को नमन करते हैं। तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ युवाओं ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान बाइक और गाड़ियों में सवार होकर कार्यकर्ता कालका स्थित काली माता मंदिर पहुंचे। वहां केंद्रीय मंत्री ने शीश नवाया और यात्रा का समापन किया। 

उधर, बरवाला में भी भाजपा जिला महामंत्री सुशील सिंगला की अगुवाई में तिरंगा स्वाभिमान यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में कस्बा बरवाला व आसपास के गांवों के भाजपा कार्यकर्ताओं व लोगों ने भाग लिया। सुशील सिंगला ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आजादी की 70वीं वर्षगांठ पर शुरू की गई तिरंगा स्वाभिमान यात्रा मंडल स्तर पर निकाली जा रही है। इस यात्रा का शुभारंभ बरवाला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्थित कस्बे के शहीद राजपाल की प्रतिमा से भाजपा सांसद रतन लाल कटारिया व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया ने किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

कार्मिक संघ ने सौंपा ज्ञापन

Tiranga March Protest Pinjore - फोटो : amar ujala
ट्रैफिक नियमों की अवहेलना
तिरंगा यात्रा के दौरान एसीपी कालका, एसएचओ पिंजौर और ट्रैफिककर्मी मौजूद रहे। बाइकों पर बिना हेलमेट ट्रिपल राइडिंग कर ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। 
कार्मिक संघ ने सौंपा ज्ञापन
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को एचएमटी कार्मिक संघ पदाधिकारियों ने एचएमटी कंपनी चलाने को लेकर ज्ञापन सौंपा। कार्मिक संघ पदाधिकारियों और एचएमटी कर्मियों ने हाथों में बैनर रखे थे, जिसमें भाजपा के खिलाफ नारे लिखे थे।

ज्ञापन में उन्होंने मांग की कि उनकी करीब 25 महीनों से सैलरी लंबित है, इस कारण उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है। कार्मिक संघ प्रधान महिंद्र सिंह, महासचिव रामशरण कांटिवाल के साथ साथ संघ के पदाधिकारियों ने एचएमटी कंपनी को चलाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें