फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला झड़प: हिंसा पर केंद्र सरकार सतर्क, हर हालात पर केंद्रीय एजेंसियों की निगाहें

Mon, 02 May 2022 12:35 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हिंसा में आरोपियों को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस की 20 विशेष टीमें बनाई गई हैं। अब इस मामले में इन टीमों के जरिये नौ लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
पटियाला झड़प। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला हिंसा को लेकर केंद्र सरकार सतर्क हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सूबे में एजेंसियों को नजर रखने का निर्देश दिया है। एजेंसियों ने अब तक हुए घटनाक्रम की पूरी जानकारी गृह मंत्रालय को भेज दी है। हालांकि अभी तक पटियाला हिंसा को लेकर केंद्र की ओर से कोई भी हस्तक्षेप नहीं किया गया है लेकिन खुफिया एजेंसियों के अनुसार जल्द ही केंद्र सरकार इस मामले में बड़ा फैसला ले सकती है।

विज्ञापन


सीमावर्ती राज्य और पहले हुई हिंसात्मक घटनाओं को लेकर पहले भी केंद्र सरकार चिंता जता चुकी है। चिंता की बड़ी वजह यह भी है कि पंजाब की लगभग 600 किलोमीटर की सीमा पाकिस्तान से जुड़ी है। आए दिन ड्रोन और नशे की तस्करी की खबरें सीमावर्ती जिलों से आती रहतीं हैं। हालांकि बीएसएफ के कार्यक्षेत्र को केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाकर 50 किलोमीटर तक कर दिया गया है। 

शुक्रवार को पटियाला में हुई हिंसा ने केंद्र की चिंताओं को और बढ़ा दिया है, जिसके बाद केंद्र पंजाब को लेकर सतर्क हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को अलर्ट पर रख दिया है। इस मामले में हर घटनाक्रम पर खुफिया एजेंसियां अपनी नजर बनाए हुए है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार हिंसा को लेकर अभी हालात सामान्य हैं। सूबे की पुलिस और प्रशासन द्वारा स्थिति पर नियंत्रण कर लिया गया है। इसके बाद भी पूरे घटनाक्रम पर केंद्र नजर बनाए हुए है। हालात चिंताजनक होते ही केंद्रीय गृह मंत्रालय इस मामले में हस्तक्षेप करेगा और कोई बड़ा फैसला लिया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि जरूरत पड़ने पर पटियाला में सेना को भी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगाया जा सकता है।

पंजाब सरकार भी सख्त
पंजाब सरकार द्वारा इस मामले में कई सख्त फैसले लिए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हिंसा के लिए जिम्मेदार छह अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इनमें पटियाला रेंज के आईजी राकेश अग्रवाल, एसएसपी नानक सिंह, एसपी सिटी हरपाल सिंह, डीएसपी अशोक कुमार और एसएचओ आदि शामिल हैं।

20 विशेष टीमें कर रहीं गिरफ्तारी
हिंसा में आरोपियों को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस की 20 विशेष टीमें बनाई गई हैं। अब इस मामले में इन टीमों के जरिये नौ लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस द्वारा हिंसा को लेकर अब तक छह मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें 25 लोगों को नामजद किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें