फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब सरकार की अच्छी पहल: बेटियों को मिलेगी सशस्त्र बलों में भर्ती की ट्रेनिंग, कपूरथला में खुलेगा केंद्र

Tue, 12 Dec 2023 09:58 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सी पाइट केंद्रों में नौजवानों के लिए सिक्योरिटी और फायर-फाइटिंग संबंधी प्रशिक्षण शुरू करने के अलावा आर्म्ड सिक्योरिटी प्रशिक्षण देने का भी फैसला किया गया है।
विज्ञापन
सीमा पर तैनात बीएसएफ की महिला प्रहरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सशस्त्र बलों में भर्ती होने की इच्छुक पंजाब की बेटियों के सपनों को साकार करने की दिशा में राज्य सरकार ने अहम फैसला लिया है। अब कपूरथला में विशेष तौर पर लड़कियों के लिए सेंटर फॉर ट्रेनिंग एंड इम्पलॉयमेंट ऑफ पंजाब यूथ (सी-पाइट) कैंप खोला जाएगा। इस सेंटर पर पूरा स्टाफ महिलाओं का होगा। 

विज्ञापन


राज्य के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा की अध्यक्षता अधीन हुई सी-पाइट के एग्जीक्यूटिव बोर्ड की 33वीं मीटिंग में फैसला लिया गया। मीटिंग में तय किया गया कि कपूरथला जिले के कांझला में स्थित मौजूदा सी-पाइट कैंप को लड़कियों के कैंप में तबदील किया जाएगा, जहां उनको सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और पंजाब पुलिस में भर्ती होने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इससे पहले इस सी-पाइट कैंप में केवल लड़कों को ही प्रशिक्षण दिया जा रहा था। सी-पाइट की ओर से सशस्त्र बलों में अफसर के तौर पर भर्ती होने के लिए एनडीए या सीडीएस की लिखित परीक्षा पास करने वाले पंजाब के नौजवानों के लिए सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) के प्रशिक्षण का प्रबंध भी किया जाएगा। मीटिंग में प्रमुख सचिव रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण जसप्रीत तलवाड़, डायरेक्टर अमृत सिंह, डायरेक्टर जनरल सी-पाइट मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) रामबीर सिंह मान और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

ड्रोन ऑपरेट करने समेत नए कोर्स होंगे शुरू

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सी पाइट केंद्रों में नौजवानों के लिए सिक्योरिटी और फायर-फाइटिंग संबंधी प्रशिक्षण शुरू करने के अलावा आर्म्ड सिक्योरिटी प्रशिक्षण देने का भी फैसला किया गया है। इसके अलावा राज्य के सी-पाइट कैंपों में नौजवानों के लिए ड्राइविंग प्रशिक्षण, जेसीबी, पोकलेन और ड्रोन को ऑपरेट करने का प्रशिक्षण भी शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें