फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंसर बोर्ड ने राम रहीम की फिल्म का नाम बदला

Mon, 09 Feb 2015 07:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह की फिल्म 'एमएसजी' का नाम सेंसर बोर्ड ने बदल दिया है। इसकी पुष्टि खुद डेरा प्रमुख ने ट्वीट करके किया। अब इस फिल्म के नाम से 'गॉड' शब्द हटा दिया गया है। अब फिल्म का नाम 'द मैसेंजर' होगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पहले फिल्म का नाम 'एमएसजी- द मैसेंजर ऑफ गॉड' था। डेरा प्रवक्ता पवन इंसा ने बताया कि फिल्म को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिल चुका है। यह फिल्म समाज सुधार की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। इससे समाज के लोगों को मानव भलाई के कामों में बढ़ चढ़कर शामिल होने की प्रेरणा मिलेगी।

डेरा के एक अन्य प्रवक्ता आदित्य इंसा ने बताया कि फिल्म को देशभर में एक साथ 3 से 4 हज़ार थिएटरों में रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म 5 भाषाओं हिन्दी, इंगलिश, तेलुगू, तमिल और मलयालम में रिलीज़ होगी।
विज्ञापन


आनंद इंसा ने बताया कि एमएसजी के टिकटों की देशभर में एडवांस बुकिंग जोरदार रही है। इन थिएटरों में 15 से 25 दिन तक के लिए एडवांस बुकिंग हो चुकी है और यह सिलसिला लगातार जारी है।
विज्ञापन


गुरमीत राम रहीम का ट्वीट
GURMEET RAM RAHIM @Gurmeetramrahim
#LoveToSeeMSG13feb Glad to inform u that censor certificate is issued n new name of our film is MSG-The Messenger
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें