फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग: पहले दिन खेले जाएंगे तीन मैच, जुट गए बॉलीवुड के सितारे और एंट्री फ्री

Wed, 27 Feb 2019 10:12 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग
विज्ञापन
सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग आज से शुरू हो रही है। इसके लिए चंडीगढ़ में बॉलीवुड के सितारों का जमावड़ा लग गया है। दो मार्च तक मैच खेले जाएंगे और दर्शकों के लिए एंट्री फ्री रहेगी। चार दिनों तक चलने वाली इस क्रिकेट लीग में बॉलीवुड और पॉलीवुड के 100 से अधिक सितारे क्रिकेट की पिच पर नजर आएंगे।
विज्ञापन


इस दौरान यह सितारे गेंदबाजी और बल्लेबाजी में अपना दमखम दिखाएंगे। लीग का यह आठवां सीजन है, जिसमें छह टीमें शिरकत कर रही हैं। इन टीमों की कप्तानी स्टार क्रिकेटर्स करेंगे। आज से लगभग दो साल पहले सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग का आगाज किया गया था। उस समय भी काफी संख्या में फिल्मी हस्तियां यहां पहुंची थीं, जिन्हें देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी थी।

हालांकि तब केवल एक ही मैच हुआ था, लेकिन इस बार कई मैच खेल जाने हैं। ऐसे में सिटी में इन सितारों के मैच ट्राइसिटी के खेल प्रेमियों के लिए और अधिक जोश भर देगा। मैच देखने के लिए कोई फीस नहीं है। एंट्री निशुल्क होगी। ऐसे में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है।
विज्ञापन

सलमान खान अपनी टीम का हौसला बढ़ाने आएंगे

अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए बुधवार को सलमान खान चंडीगढ़ में होंगे। सलमान खेलेंगे या नहीं अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन उनकी उपस्थिति ही हम सभी के लिए काफी है। यह बात सीसीएल लीग खेलने पहुंचे फिल्म स्टार सोहेल खान ने कही। सेक्टर-16 के क्रिकेट स्टेडियम में हुई प्रेस कांफ्रेंस में खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, पंजाब के सिंगर हंसराज हंस, फिल्म स्टार बॉबी देओल भी मौजूद थे।

यहां पत्रकारों से बातचीत में सोहेल ने कहा कि कुछ दिन पहले उनकी सलमान खान से इस संबंध में बातचीत हुई और सलमान ने कहा कि वह दो दिन के लिए चंडीगढ़ जरूर आएंगे। पंजाब से उनको खासा प्यार है। चाहे सलमान भाई हों या फिर अरबाज और मैं, सभी को पंजाबी फूड से खासा प्यार है। पंजाब अपनी खातिरदारी के लिए जाना जाता है। तभी तो पंजाब में जो भी सेलिब्रिटी आते हैं, वह हमेशा यही कहते हैं कि यहां आकर उनका वजन बढ़ जाता है।

टी-10 मैच होंगे लीग में

सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में छह टीमें शिरकत कर रही हैं। इनके बीच 10-10 ओवर के मुकाबले सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। फाइनल से पहले 12 मुकाबले खेले जाने हैं। इसके बाद फाइनल मुकाबला होगा। स्टेडियम में यह मुकाबले डे-नाइट में खेले जाएंगे।

यह टीमें लेंगी हिस्सा
सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में इस बार भोजपुरी दबंग, पंजाब दे शेर, मुंबई हीरोज, बंगाल टाइगर्स, तेलगू वॉरियर्स, कर्नाटक बुलडोजर्स।
विज्ञापन

सेलिब्रिटी लीग का शेडयूल

27 फरवरी
पहला मैच - भोजपुरी दबंग वर्सेज पंजाब दे शेर - शाम 4 बजे
दूसरा मैच - मुंबई हीरोज वर्सेज बंगाल टाइगर्स -  शाम 6 बजे
तीसरा मैच तेलगू वॉरियर्स और भोजपुरी दंबग    - रात 8 बजे

28 फरवरी  
पहला मैच बंगाल टाइगर्स वर्सेज भोजपुरी दबंग - शाम 4 बजे
दूसरा मैच तेलगू वॉरियर्स वर्सेज मुंबई हीरोज     - शाम 6 बजे
तीसरी मैच कर्नाटक बुलडोजर्स वर्सेज पंजाब दे शेर - रात 8 बजे

1 मार्च
पहला मैच तेलगू वॉरियर्स वर्सेज कर्नाटक बुलडोजर्स - शाम 4 बजे
दूसरा मैच मुंबई हीरोज वर्सेज पंजाब दे शेर    - शाम 6 बजे
तीसरा मैच बंगाल वर्सेज कर्नाटक बुलडोजर्स - रात 8 बजे

2 मार्च
पहला सेमीफाइनल - शाम 4 बजे
दूसरा सेमीफाइनल - शाम 6 बजे
फाइनल मुकाबला  - रात 8 बजे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें