चंडीगढ़ में सेक्टर 26 सेक्रेड हार्ट स्कूल में बारहवीं का रिजल्ट आने के बाद जश्न मनातीं छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार पास प्रतिशत 87.33 रहा है। त्रिवेंद्रम रीजन 99.91 पास प्रतिशत के साथ टॉप पर है। पंचकूला रीजन का रिजल्ट 86.93 फीसदी रहा है। वहीं चंडीगढ़ का रिजल्ट 91.84 फीसदी रहा। लड़कियां 90.68 पास प्रतिशत के साथ लड़कों से 6.01% आगे हैं। अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए सीबीएसई अपने छात्रों को फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिवीजन नहीं देगा।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। पंचकूला जोन का कुल पास प्रतिशत 86.97 रहा। परीक्षा में 88128 लड़कों में से 73502 पास हुए। जबकि 63099 लड़कियों में से 58026 पास हुईं।
सरकारी स्कूलों के 14471 लड़कों में से 7020 पास हुए। जबकि लड़कियों में 6799 में से 4345 पास हुई। प्राइवेट स्कूलों के 70516 लड़कों में से 63448 पास हुए, जबकि 53497 लड़कियों में से 50936 पास हुई। जवाहर नवोदय विद्यालय के 1106 लड़कों में से 1091 पास हुई। तिब्बतन स्कूल के 20 में से 19 लड़के और 18 में से 18 लड़कियां पास रही। लड़कों का ओवरआल पास प्रतिशत 83.40 और लड़कियों का 91.96 रहा।
पंचकूला जोन में हरियाणा के 82527 लड़कों में से 68370 पास हुए, जबकि 58187 लड़कियों में से 53324 पास हुई। इसी प्रकार हिमाचल प्रदेश में 5601 लड़कों में से 5132 पास हुए। जबकि 4912 लड़कियों में से 4702 पास हुई। हरियाणा में 82.85 प्रतिशत लड़के पास हुए, जबकि 91.64 लड़कियां पास हुई। हिमाचल में 91.63 लड़के और 95.72 प्रतिशत लड़कियां पास हुईं।