फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 केंद्रों पर आज से शुरू होगी सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से दसवीं और बारहवीं बोर्ड की टर्म-2 परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही हैं। पहले दिन 10वीं के छात्रों की पेंटिंग और 12वीं की ब्यूटी वेलनेस और एंटरप्रेन्योरशिप की परीक्षा होगी। बोर्ड की ओर से 80 के करीब परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इस बार परीक्षा सिर्फ दो घंटे की होगी। परीक्षा सुबह साढ़े 10 बजे शुरू होगी। बोर्ड कक्षाओं के अलावा अन्य विद्यार्थियों की सामान्य कक्षाएं लगेंगी।
विज्ञापन

शहर में दसवीं और बारहवीं के 36 हजार के करीब छात्र परीक्षाओं में बैठेंगे। परीक्षा के दौरान एक हॉल में सिर्फ 18 छात्रों को बैठाया जाएगा। कोरोना महामारी के चलते पहली बार बोर्ड परीक्षा दो टर्म में आयोजित की गई है। नवंबर-दिसंबर 2021 में पहली टर्म की परीक्षा ऑब्जेक्टिव हुई थी। दूसरे टर्म की परीक्षा सब्जेक्टिव होगी। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए परीक्षा हॉल में छात्रों के बैठने की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पहले परीक्षा हॉल में 24 छात्र बैठते थे लेकिन इस बार केवल 18 छात्र ही बैठेंगे। परीक्षा हॉल में तैनात अधीक्षक से लेकर छात्रों को परीक्षा के दौरान पानी की बोतल अपने साथ लानी होगी। पानी की बोतल बिना ढक्कन के होनी चाहिए ताकि नकल की कोई संभावना नहीं रहे।
इन बातों का छात्र रखें ध्यान :
1. छात्र परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं ला सकेंगे।
2. परीक्षा केंद्र में रोल नंबर स्लिप के साथ केवल पेन और पानी की बोतल ले जाने की अनुमति होगी।
3. निजी छात्रों को परीक्षा में बैठने के लिए फोटो के साथ सरकारी पहचान पत्र लाना होगा जिसमें आधार कार्ड, वोटर कार्ड शामिल है।
4. नियमित विद्यार्थी स्कूल ड्रेस में आएंगे।
5. सीबीएसई बोर्ड टर्म 2 परीक्षा के दौरान अपने आसपास बैठे छात्रों से किसी भी तरह की मदद न मांगें। अपनी स्टेशनरी साथ लेकर जाएं।
6. परीक्षा हॉल के अंदर आपस में बातें न करें, सिर्फ अपना पेपर देखें।
7. सीबीएसई बोर्ड पेपर में कोई भी समस्या आने पर किसी साथी से बात करने के बजाय सीधे कक्ष निरीक्षक से बात करें।
आईसीएसई बोर्ड के अंग्रेजी का पेपर रहा आसान
आईसीएसई बोर्ड की ओर से सोमवार को बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत की गई। पहले दिन दसवीं की अंग्रेजी की परीक्षा थी। शहर में कुल पांच स्कूलों में 667 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। पेपर सुबह 11 से दोपहर साढ़े 12 बजे तक हुआ। सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अंग्रेजी अध्यापिका अंजली के मुताबिक पेपर आसान था। विद्यार्थियों को पूरे साल जो तैयारी करवाई गई, परीक्षा उसी पर आधारित थी। स्ट्रॉबरी फील्ड्स हाई स्कूल-26 के निदेशक अतुल खन्ना ने बताया कि पेपर आसान था। परीक्षा के बाद छात्र खुश थे। स्ट्रॉबैरी फील्ड्स हाई स्कूल-26 में 120, सेंट स्टीफन स्कूल-45 में 222, सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल-44 में 225, टेंडर हार्ट स्कूल-33 में 82 और सीएल अग्रवाल डीएवी स्कूल-7 में 18 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें