फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई जज जगदीप सिंह को मिलेगी नई बुलेटप्रूफ गाड़ी, जेड श्रेणी सुरक्षा भी रहेगी जारी

Thu, 06 Feb 2020 09:54 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
जज जगदीप सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह को साध्वी यौन शोषण और छत्रपति हत्याकांड में सजा सुनाने वाले पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत के जज जगदीप सिंह को नई बुलेट प्रतिरोधी गाड़ी मिलेगी। स्टेट इंटेलिजेंस ब्यूरो ने 29 जनवरी 2020 को हुई समीक्षा बैठक में इसकी सिफारिश सरकार को कर दी है। 

विज्ञापन


बैठक में समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि जगदीप सिंह को जो बुलेट प्रूफ वाहन मिला हुआ है, वह काफी पुराना हो चुका है। इसलिए जेड श्रेणी सुरक्षा प्राप्त जगदीप सिंह को बेहतर बुलेट प्रतिरोधी वाहन दिया जाए। स्टेट इंटेलिजेंस ब्यूरो की राज्य स्तरीय समीक्षा समिति ने माना है कि जगदीप सिंह को अब भी जान का खतरा है। इसलिए उन्हें व उनके परिवार को जेड सुरक्षा जारी रखी जाए।

 पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार ने भी 10 जनवरी 2020 को राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति को पत्र लिखा था। जिसमें कहा गया था कि जगदीप सिंह को उचित सुरक्षा कवर सुनिश्चित करें। हाईकोर्ट की मंजूरी के बिना उनकी सुरक्षा वापस न ली जाए।
विज्ञापन


इसके बाद 29 जनवरी को हुई समिति की बैठक में स्टेट इंटेलिजेंस ब्यूरो के अतिरिक्त निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह, हरियाणा के आईजी सुरक्षा सौरभ सिंह, एसपी सुरक्षा-टू व सीआईडी हामिद अख्तर, स्टेट इंटेलिजेंस ब्यूरो के सहायक निदेशक जेपी व हरियाण गृह विभाग के अवर सचिव महा सिंह ने बैठक कर जगदीप सिंह की सुरक्षा की समीक्षा कर उन्हें व परिवार को जेड सुरक्षा जारी रखने और नया बुलेट प्रतिरोधी वाहन देने की सिफारिश की है। अब प्रदेश सरकार पर निर्भर है कि वह कब तक जगदीप सिंह को नई गाड़ी उपलब्ध कराती है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें