फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन आईडल: बठिंडा पहुंचे सनी हिंदुस्तानी, मां के लिए कही ये बात, ढोल-नगाड़ों संग निकला रोड शो

Thu, 06 Feb 2020 08:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बठिंडा पहुंचे सनी हिंदुस्तानी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंडियन आईडल 11 में अपनी आवाज से फर्श से अर्श तक पहुंचे सन्नी हिंदुस्तानी ने कहा कि मां के दिए गए आखिरी मौके ने उसे बुलंदियों तक पहुंचाया है। सात माह बाद गुरुवार को मुंबई से सन्नी अपने गृह जिले में पहुंचा। जहां शहरवासियों ने सन्नी का जोश के साथ स्वागत किया। शहर के मुख्य बाजारों में सन्नी ने जीप में सवार होकर अपने साथियों संग रोड शो के जरिये शहरवासियों का धन्यवाद किया।

विज्ञापन


स्टार बन चुके सन्नी हिंदुस्तानी ने प्रेसवार्ता में भावुक होते हुए बताया कि जब उसके दोस्त ने इंडियन आईडल के ऑडिशन के बारे में बताया तो वह शो में जाने के लिए प्रयास करने लगा। लेकिन गरीबी के कारण उसकी मां ने उसे शो में जाने से रोका। जब उसने जिद की तो मां ने कहा कि सन्नी यह तेरा आखिरी मौका है अगर तू इस मौके में कामयाब नहीं हुआ तो तुझे आगे से किसी शो में भाग लेने नहीं जाने दिया जाएगा। 

सन्नी ने बताया कि उसकी मां के आखिरी शब्द थे कि बेटा तेरे पिता का साया सिर पर नहीं और तुझे को शो में भेजने के लिए मेरे पास पैसे नहीं। सन्नी ने बताया कि वह किसी तरह अपने दोस्तों से पैसे लेकर शो में पहुंचा तो परमात्मा ने उसकी सुन ली। सन्नी ने कहा कि पहले उसकी किसी ने कोई सहायता नहीं की, लेकिन अब जब वह कामयाब हुआ तो सभी उसके इर्द गिर्द घूम रहे हैं। उसने कहा कि कामयाब होने के लिए खुद मेहनत करनी पड़ती है, कोई किसी की मदद नहीं करता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें