फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: एफसीआई घोटाले में आरोपपत्र दायर, रिश्वत लेकर निजी मिल मालिकों को पहुंचाया था फायदा

Tue, 14 Mar 2023 11:28 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

सीबीआई ने ऑपरेशन कनक के तहत एफसीआई अधिकारियों, चावल मिल मालिकों व बिचौलियों के सिंडिकेट में संदिग्धों की पहचान करने के लिए छह महीने तक अंडरकवर ऑपरेशन चलाया। इसके बाद एफसीआई के कार्यकारी निदेशक सुदीप सिंह समेत कुल 75 आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
FCI : भारतीय खाद्य निगम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एफसीआई में हुए करोड़ों के घोटाले में सीबीआई ने चंडीगढ़ जिला अदालत में तीन आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है। आरोपियों में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के उपमहाप्रबंधक (डीजीएम) राजीव कुमार मिश्रा, खरड़ की एग्रो इंडस्ट्रीज के मालिक रविंद्र सिंह खेड़ा और मैनेजर सतीश कुमार वर्मा शामिल हैं। पंजाब-हरियाणा समेत 50 जगहों पर छापेमारी कर जनवरी में सीबीआई ने इन तीनों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


सीबीआई ने ऑपरेशन कनक के तहत छह महीने तक एफसीआई में हुए घोटाले की जांच की थी और जांच पूरी करने के बाद राजीव कुमार मिश्रा और रविंद्र सिंह खेड़ा को पचास हजार रुपये की रिश्वत के लेनदेन के आरोप में गिरफ्तार किया था। दोनों की गिरफ्तारी के बाद पूरा घोटाला सामने आया था। सीबीआई ने मामले में तीन लोगों को ही गिरफ्तार किया है जबकि एफआईआर में 75 आरोपियों के नाम शामिल हैं। सीबीआई के मुताबिक, एफसीआई के अधिकारी निजी मिल मालिकों को फायदा पहुंचाने के लिए मोटी रिश्वत ले रहे थे जिस वजह से निजी मिल मालिक घटिया किस्म का अनाज एफसीआई के गोदामों में पहुंचाते थे। यही घटिया अनाज लोगों तक पहुंच रहा था। गोदाम में आने वाले हर एक ट्रक पर रिश्वत तय थी।

बता दें कि सीबीआई ने ऑपरेशन कनक के तहत एफसीआई अधिकारियों, चावल मिल मालिकों व बिचौलियों के सिंडिकेट में संदिग्धों की पहचान करने के लिए छह महीने तक अंडरकवर ऑपरेशन चलाया। इसके बाद एफसीआई के कार्यकारी निदेशक सुदीप सिंह समेत कुल 75 आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की एफआईआर दर्ज की गई। इनमें 34 सेवारत अधिकारी, तीन सेवानिवृत्त और 17 निजी लोग व 20 कंपनियां शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें