गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में छात्रवृत्ति घोटाले में दर्ज धन शोधन मामले में ढाई करोड़ रुपये की रिश्वत के मामले का सीबीआई ने भंड़ाफोड़ किया था। इसमें सीबीआई द्वारा शिमला ईडी के सहायक निदेशक विशालदीप, विकासदीप व नीरज के खिलाफ क्रप्शन एक्ट-7 के तहत केस दर्ज किया था। हालांकि बाद में जांच टीम ने दिल्ली सीबीआई के डीएसपी बलबीर सिंह को भी गिरफ्तार किया और यह चारों आरोपी बुड़ैल जेल में बंद है। डीएसपी द्वारा सीबीआई कोर्ट में जमानत याचिका दायर की गई थी, जिसमें उन्होंने कोर्ट को बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। बीमारी के चलते उनकी दवाई चल रही है, जबकि सीबीआई ने आरोपी डीएसपी को जमानत न देने की बात कही थी। कोर्ट ने डीएसपी को मेडिकल ग्राउंड रिपोर्ट के आधार पर जमानत दे दी है। वहीं, मामले में गिरफ्तार आरोपी विकासदीप व नीरज द्वारा पहले भी कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। कोर्ट ने सीबीआई द्वारा दिए जवाब के बाद आरोपियों की याचिका खारिज कर दी थी। इसके चलते अब आरोपियों ने फिर से जमानत याचिका दायर की है।