फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP और AAP को कारण बताओ नोटिस

Sat, 05 Apr 2014 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ टैरीटोरियल कांग्रेस कमेटी (सीटीसीसी) की शिकायत पर शुक्रवार को चंडीगढ़ के उपायुक्त और चुनाव अधिकारी मोहम्मद शाइन ने भाजपा को शोकॉज नोटिस जारी कर दिया।
विज्ञापन


साथ ही आम आदमी पार्टी को भी पैंफलेट में प्रिंटर का नाम न छपवाने पर नोटिस जारी किया गया है। उन्हें तीन दिन के अंदर इसका जवाब देने को कहा गया है।

उपायुक्त की ओर से भेजे गए नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि सेक्टर-34 में भाजपा की 29 मार्च को हुई भारत विजय रैली में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण पर पवन कुमार बंसल के खिलाफ झूठे और अपमानजनक शब्दों का उपयोग किया गया था।
विज्ञापन


साथ ही नोटिस में यह भी कहा गया है कि भाजपा की चंडीगढ़ की प्रभारी आरती मेहरा ने अपने भाषण में राष्ट्रपिता का अपमान किया था।

ऐसा कर मेहरा ने चुनाव आचार संहिता का भी उल्लंघन किया है। मेहरा ने अपने भाषण में कहा था कि मजबूरी का नाम महात्मा गांधी है।

इससे गांधी जी का अपमान हुआ है। कांग्रेस उपाध्यक्ष डीडी जिंदल ने चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर से इस संबंध में शिकायत की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें