फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैट रिजल्ट: ट्राइसिटी की भव्या बनीं टॉपर

Sun, 28 Dec 2014 11:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्राइसिटी के होनहारों ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) में हर साल की तरह इस साल भी शानदार प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन


पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग फाइनल ईयर की छात्रा भव्या बंसल ने 99.91 परसेंटाइल लेकर ट्राइसिटी में पहला स्थान हासिल किया है। तीन सालों बाद ट्राइसिटी में कैट रिजल्ट में छात्रा ने टॉप किया है। इससे पहले 2011 में अर्शदीप कौर ने ट्राइसिटी में पहला स्थान हासिल किया था।

हालांकि, पिछले सालों की तुलना में इस साल भी ट्राइसिटी का कोई स्टूडेंट 100 परसेंटाइल हासिल कर ऑल इंडिया टॉपर्स की सूची में जगह नहीं बना सका।

ट्राइसिटी के लगभग 30 विद्यार्थी 99 परसेंटाइल या इससे ज्यादा लेने में सफल रहे हैं। ट्राइसिटी के 100 से अधिक छात्रों ने कैट का पहला चरण क्लीयर कर लिया है। इसमें छात्राओं की संख्या 25 फीसदी से अधिक है। शनिवार को घोषित कैट परिणाम में ट्राइसिटी की लड़कियों का रिजल्ट पिछले सालों की अपेक्षा काफी बेहतर रहा।
विज्ञापन


जनवरी, 2014 में घोषित परिणाम में गगनदीप सिंह पन्नू ने 99.97 परसेंटाइल लेकर ट्राइसिटी में पहला स्थान हासिल किया था, जबकि वर्ष 2013 में आईआईटी, रोपड़ के फाइनल ईयर के छात्र और पंचकूला निवासी अंशुल गर्ग ने 100 परसेंटाइल हासिल कर देश भर के टॉपर्स की सूची में अपना नाम शामिल कराया था। कैट का परिणाम घोषित होने के कुछ ही घंटों पर वेबसाइट पर ज्यादा लोड बढ़ने से छात्रों को परिणाम जानने में भी दिक्कत आई।

चंडीगढ़ के सेक्टर-8 स्थित बुल्स आई के सेंटर हेड हृदेश मदान ने बताया कि पिछले सालों के मुकाबले में इस साल का परिणाम बेहतर रहा है। छात्राओं का प्रदर्शन पिछले सालों से बेहतर रहा है। कैट क्लीयर करने वालों में इंजीनियर्स की संख्या ही अधिक है। कैट में इस साल 99 परसेंटाइल या इससे अधिक हासिल करने वालों में भव्या बंसल (99.91), कशिश नरूला (99.15), कुणाल शाही (99.26), लक्ष्य मित्तल (99.89), मानव जैन (99.68), पारुल गर्ग (99.14), पीयूष गर्ग (99.19), प्रशांत शर्मा (99.81) आदि शामिल हैं।

फिर चूके 100 परसेंटाइल से
ट्राइसिटी के विद्यार्थी इस साल भी 100 परसेंटाइल हासिल करने में असफल रहे। वर्ष 2008 से 2010 तक तीन साल लगातार चंडीगढ़ के छात्रों ने कैट में 100 परसेंटाइल हासिल किए थे, लेकिन वर्ष 2011 में ट्राइसिटी का कोई छात्र 100 परसेंटाइल हासिल नहीं कर सका था। इस साल पेक यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी की छात्रा अर्शदीप कौर ने 99.98 परसेंटाइल लेकर ट्राइसिटी में टॉप किया था। वर्ष 2012 में आईआईटी रोपड़ के छात्र और चंडीगढ़ से कोचिंग लेने वाले पेम्मासानी श्रीराम प्रसाद ने 100 परसेंटाइल हासिल किए थे।

वर्ष 2013 में पंचकूला निवासी अंशुल गर्ग ने 100 परसेंटाइल हासिल किया। वर्ष 2010 में चंडीगढ़ निवासी अंकित गर्ग ने 100 परसेंटाइल हासिल किए थे। वर्ष 2009 में मोहाली निवासी और पेक यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्र पवनीत सिंह गुलयानी ने 100 परसेंटाइल लेकर ट्राइसिटी में टॉप किया था। 2008 में पीयू के पूर्व छात्र और मनीमाजरा निवासी विनीत सैनी ने 100 परसेंटाइल हासिल किए थे।
विज्ञापन

 
यूबीएस में भी मिलेगा दाखिला
कैट रिजल्ट के आधार पर ही पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल (यूबीएस) की करीब 160 सीटों पर दाखिला मिलेगा।

ह्दयेश मदान के अनुसार, 85 परसेंटाइल पाने वालों को यूबीएस में दाखिला मिलने की उम्मीद है। मदान के अनुसार इस साल देश भर में 6 नए आईआईएम भी शुरू  होंगे। जिसमें पंजाब और हिमाचल में भी नए आईआईएम शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें