फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: कपूरथला रोड पर मिला सिर कटा पशु, हिंदू संगठनों ने जताया रोष, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 18 Apr 2024 12:22 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

पुलिस का कहना है कि हाईवे है तो ये हादसा हो सकता है जिसके लिए सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। वहीं हिंदू नेताओं ने आरोप लगाया कि कुछ शरारती तत्व पशुओं को काटकर उक्त क्षेत्र में फेंक देते हैं।
विज्ञापन
police crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के कपूरथला रोड पर जालंधर कुंज के पास देर रात पशु अवशेष फेंकने का मामला सामने आया है। हिंदू संगठनों के भारी हंगामे के बीच सूचना मंड चौकी पुलिस मौके तक पहुंची। पुलिस ने मौके पर आकर मामले को शांत कराया। पुलिस ने हिंदू नेता के बयान लेकर अज्ञात के खिलाफ माहौल खराब करने का मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि हाईवे है तो ये हादसा हो सकता है जिसके लिए सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। वहीं हिंदू नेताओं ने आरोप लगाया कि कुछ शरारती तत्व पशुओं को काटकर उक्त क्षेत्र में फेंक देते हैं। यह सिर्फ हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास है। थाना मकसूदा की मंड चौकी की पुलिस ने मौके पर हिंदू नेताओं के बयान दर्ज किए और जांच शुरू की। 

देर रात हिंदू नेताओं को सूचना मिली थी कि कपूरथला हाईवे पर कुछ शरारती तत्वों ने पशु का गला काट कर रोड पर फेंक दिया है। नेता जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने सारे मामले की छानबीन शुरू की। अभी एक पशु मिला ही था कि थोड़ी दूरी पर अन्य साथियों को दूसरे पशु का शव मिला। इसके बाद नेताओं ने हंगामा शुरू कर दिया और मामले की जानकारी पुलिस को दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें