फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: विवाहिता की मौत के मामले में पति के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सारंगपुर थाना क्षेत्र में दिसंबर 2019 में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने साढ़े चार साल बाद स्मॉल फ्लैट्स धनास निवासी मृतका के पति संदीप के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। हालांकि, इससे पहले पुलिस करीब तीन साल तक मृतका के भाई व अन्य परिजनों को कार्रवाई के नाम पर चक्कर कटवाती रही। मृतका के भाई सुनील चौहान निवासी फरीदाबाद ने बताया कि उनकी बहन संगीता की शादी साल 2015 में संदीप के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद पति ने मानसिक रूप से परेशान करने के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। 30 दिसंबर 2019 को संदीप ने उसकी बहन को भांजे के सामने बुरी तरह से पीटा। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव दे दिया लेकिन आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

तीन साल तक चौकी व थाने में सुनवाई न होने पर उसने आरटीआई लगाई, कई बार लिखित शिकायतें दीं लेकिन पुलिस यह कहकर वापस भेज देती थी कि इसमें कुछ नहीं हो सकता है। पांच साल के भांजे की पुलिस को एक वीडियो भी भेजी, जिसमें वह बता रहा है कि उसके पापा ने मम्मी के साथ मारपीट की, गला दबाया और दीवार में बार-बार टक्कर मारकर हत्या की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें