फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: पूर्व कांग्रेस विधायक कोटभाई सहित छह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

Sat, 24 Jun 2023 02:53 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पर्ल चिटफंड घोटाले के मुख्य आरोपी भंगू को जमानत दिलाने के नाम पर साढ़े तीन करोड़ लेने का आरोप है। बठिंडा जेल में दोनों की मुलाकात हुई थी। पांच करोड़ में जमानत कराने और केस खारिज करवाने का झांसा दिया था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्ल ग्रुप के चेयरमैन निर्मल सिंह भंगू को जमानत पर बाहर लाने और बाद में केस खारिज करवाने की एवज में साढ़े तीन करोड़ रुपये लेने के आरोप में थाना सराभा नगर पुलिस ने कोटभाई से पूर्व कांग्रेसी विधायक प्रीतम सिंह कोटभाई सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

 

पुलिस ने निर्मल सिंह भंगू के नजदीकी रिश्तेदार चंडीगढ रोड निवासी शिंदर सिंह की शिकायत पर पूर्व कांग्रेसी विधायक प्रीतम सिंह कोटभाई, जीवन सिंह निवासी वीएल ढोला तहसील गिद्दड़बाहा, दलीप कुमार त्रिपाठी निवासी कानपुर रोड, लखनऊ, संजय शर्मा फरीदाबाद, हरियाणा, सईद परवेज रहमाई निवासी लखनऊ, उत्तरप्रदेश और गिद्दड़बाहा निवासी धर्मवीर के खिलाफ दर्ज किया है।

 

पुलिस ने इस मामले में जीवन सिंह, धर्मवीर और दिलीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी के तीनों आरोपी अभी फरार हैं, पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। शिंदर सिंह के मुताबिक निर्मल सिंह भंगू उसका रिश्तेदार है और पर्ल चिट एंड फंड घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद है।

 

कुछ माह पहले वह बठिंडा जेल में शिफ्ट हुआ, जहां उनकी मुलाकात पूर्व कांग्रेसी विधायक प्रीतम सिंह कोटभाई से हुई। निर्मल सिंह ने भंगू से कहा कि उसके सरकार में बहुत लिंक है, वह उसकी जमानत करवा सकता है और बाद में मामला रद्द करवा सकता है। इसके लिए उसने भंगू से पांच करोड़ रुपये मांगे।

निर्मल सिंह भंगू के कहने पर शिंदर ने पूर्व विधायक के बताई कंपनियों के खातों में एडवांस के तौर पर साढ़े तीन करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। ये रुपये उसने ब्याज पर गिरधारी लाल से लिए थे। बाकी डेढ़ करोड़ रुपये भंगू के जेल से बाहर आने पर देने की बात हुई। शिंदर ने बताया कि बाद में पता चला कि जिस कंपनियों के खातों में उसने पैसे ट्रांसफर किए थे वह फर्जी थीं।

विज्ञापन


कोट्स शिंदर की शिकायत के बाद पुलिस ने पूर्व कांग्रेसी विधायक प्रीतम सिंह कोटखाई और पांच अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जीवन सिंह, दलीप सिंह और धर्मवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कोटखाई समेत तीन फरार हैं। -मनदीप सिंह सिद्धू, सीपी, लुधियाना

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें