इनेलो की चार्जशीट के जवाब में हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मानहानि का नोटिस भेजा है। यह नोटिस विधायक अभय सिंह चौटाला और हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला को भेजा गया है।
सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता शिवेंद्र द्विवेदी के जरिए 11 सिंतबर को स्पीड पोस्ट से यह नोटिस भिजवाया गया। इनेलो द्वारा सीएम हुड्डा पर करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया था। मुख्यमंत्री ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इनेलो पर कानूनी कार्रवाई के संकेत दिए थे।