फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: उत्तराखंड सीएम के पूर्व पीएस समेत छह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस, टेंडर दिलाने के नाम पर ठगे तीन करोड़

Mon, 14 Aug 2023 10:00 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सेवानिवृत्त हो चुके प्रकाश चंद की गिनती उत्तराखंड के प्रभावशाली अधिकारियों में होती थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निजी सचिव के रूप में नियुक्त होने से पहले उन्होंने उत्तराखंड के मुख्य सचिवों के निजी सचिव के रूप में भी काम किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला के एक ठेकेदार की शिकायत पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पूर्व निजी सचिव (पीएस) प्रकाश चंद उपाध्याय और छह अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Suresh Resuce Operation: सुबह छह बजे हाथ आया सुरेश फिर मिट्टी खिसकने से दबा, 38 घंटे से हो रही है तलाश

पुलिस ने बताया कि पटियाला निवासी संजीव कुमार ने देहरादून पुलिस के पास दर्ज कराई शिकायत में आरोप लगाया है कि प्रकाश चंद और उसके छह साथियों ने उन्हें उत्तराखंड में सरकारी टेंडर दिलाने के नाम पर करीब तीन करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। संजीव कुमार ने बताया कि वह और प्रकाश चंद पिछले साल अप्रैल में मिले और उनकी अच्छी पहचान हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रकाश चंद ने उन्हें सरकारी टेंडर दिलाने का वादा किया और इसके लिए उन्होंने उनसे और उनके कुछ सहयोगियों से लगभग तीन करोड़ रुपये लिए। टेंडर न मिलने पर जब प्रकाश चंद को पैसे लौटाने को कहा गया, तो उन्होंने 30 लाख रुपये का चेक दिया जो बाउंस हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य के प्रभावशाली अधिकारियों में गिनती
इस मामले में प्रकाश चंद के अलावा सौरभ शर्मा, सौरभ की पत्नी नंदिनी, महेश महरिया, रौनक महरिया, शाहरुख खान और अमित लांबा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 406 (आपराधिक विश्वासघात) व 120 (बी) (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब सेवानिवृत्त हो चुके प्रकाश चंद की गिनती राज्य के प्रभावशाली अधिकारियों में होती थी। धामी के निजी सचिव के रूप में नियुक्त होने से पहले उन्होंने उत्तराखंड के मुख्य सचिवों के निजी सचिव के रूप में भी काम किया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें