फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की सैर करनी है तो आज आएं कार्निवाल

Fri, 22 Nov 2013 09:03 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लेजर वैली में चंडीगढ़ कार्निवाल आज से शुरू हो रहा है। प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा इसका उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


कार्निवाल में बॉलीवुड की चमक दिखेगी। लोगों को वो चीजें भी देखने को मिलेंगी, जो शायद आज की पीढ़ी ने सुनी भी न हों।

कार्निवाल में एक ऐसा स्टॉल लग रहा है जहां सिनेमा जगत से जुड़ी सालों पुरानी चीजें दिखाई जाएंगी। इंद्रजीत सिंह सिनेमा जगत की पुरानी चीजों का स्टॉल लगा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ये ग्रामोफोन उन्हें गांव के एक बुजुर्ग से मिला था जो इसे लायलपुर (पाकिस्तान) से लेकर आए थे। मुल्लांपुर के नजदीक भड़ौंजियां गांव के रहने वाले इंद्रजीत को पुरानी चीजें इकट्ठी करने का शौक हैं।
विज्ञापन


इंद्रजीत ने बताया कि वह 30 सालों से पुरानी चीजें जमा कर रहे हैं।

16 एमएम का प्रोजेक्टर भी बढ़ाएगा शान
इंद्रजीत ने बताया कि वे सालों पुराना 16 एमएम का प्रोजेक्टर भी कार्निवाल में लेकर आ रहे हैं। सिनेमा जगत में 16 एमएम प्रोजेक्टर का चलन बहुत पुराना है।

इसके अलावा वे यहां 35-40 साल पुराने रिकॉर्ड प्लेयर और करीब 40 साल पुराने कैमरे भी लेकर आ रहे हैं जो शायद लोगों ने देखे न हों।

अमित साना बिखेरेंगे आवाज का जादू
इंडियन आइडल सीजन-1 के रनर-अप रहे अमित साना कार्निवाल में अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। कार्निवाल के पहले दिन शाम को उनकी परफॉर्मेंस हैं।

उनके अलावा लोगों को गुदगुदाने के लिए लॉफ्टर चैलेंज फेम राजन श्रीवास्तव भी कार्निवाल में आ रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें