फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वैकल्पिक इंतजाम होने तक न हटाएं दुकान'

Fri, 22 Nov 2013 09:02 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
हुडा ने पुराना पंचकूला में 40 साल से जमे दुकानदारों को जमीन खाली करने की चेतावनी दी है, जबकि विधायक डीके बंसल ने उनसे कहा है कि जब तक सरकार से हुए समझौते के अनुसार सेक्टर-20 में वैकल्पिक स्थान उपलब्ध नहीं करवाया जाता, तब तक उनकी दुकानें नहीं हटाई जाएंगी। बंसल ने सेक्टर-12 स्थित अपने कार्यालय में आयोजित खुले दरबार में दुकानदारों को राहत भरा आश्वासन दिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दुकानदारों को दूसरी जगह बसाने की योजना हरियाणा सरकार द्वारा 13 मार्च 1996 को हुडा की 66 वीं बैठक में पास की गई थी। उनके पास हुडा के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के बारे में लिखित शिकायतें हैं कि वे दुकानदारों को वेबजह परेशान करते हैं।

मुख्यमंत्री रेहड़ी-फड़ी वालों को भी हुडा व नगर निगम में जगह दिलाने की घोषणा कर चुके हैं, तब इन दुकानदारों को कैसे उजाड़ा जा सकता है। विधायक ने मौके पर ही मुख्यमंत्री से फोन पर बात की और उन्हें दुकानदारों की समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन


उधर, विधायक से मिलने आए पुराना पंचकूला दुकानदार एसोसिएशन के प्रधान और पुराने कांग्रेसी नेता अशोक सूद, मोटर मार्केट प्रधान मामू, जसबीर बेदी, अनिल शर्मा ने बताया कि हुडा की ओर से उन्हें मुनादी कर चेतावनी दी गई है कि एक-दो दिनों के अंदर जगह खाली कर दें।

इन्होंने भी बताए अपने दर्द
मद्रासी कालोनी के कर्मचारी दुरास्वामी, मंजीमुवू, वीरास्वामी, सन्यासी, वी सैलराज ने विधायक को बताया कि हुडा अधिकारियों ने उनके खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उन्होंने हुडा की जमीन पर कब्जा कर रखा है।

इस पर विधायक ने हुडा के संबंधित अधिकारियों से बात की। रामगढ़ के लोगों ने विधायक से मांग की कि उनके बिजली के  बिल माह के आखिर में आते हैं।

नतीजतन भुगतान में दिक्कतें होती हैं। विधायक के साथ उनके राजनीतिक सलाहकार सतनाम चट्ठा, निजी सचिव सोहन सैनी, वरिष्ठ कांग्र्रेसी नेता जगमोहन भनोट, गुरप्रीत सिंह बेदी, पुष्पिंद्र राणा भी मौजूद थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें