फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कार ने मारी एक्टिवा को टक्कर, दो लोगों की मौके पर मौत, एक गंभीर

Mon, 01 Apr 2024 10:16 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगरांव। लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे पर गुरुसर चौक की एक्टिवा को कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान महिंदर सिंह व अमरजीत सिंह के रूप में हुई है। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे डॉक्टरों ने जगरांव से लुधियाना सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया। उसकी पहचान चरणजीत सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके से मिली जानकारी के अनुसार एक्टिवा सवार तीन लोग गुरुद्वारा नानकसर से माथा टेककर वापस मोगा की ओर जा रहे थे। जैसे ही एक्टिवा सवार बुजुर्ग गुरुसर चौक के पास पहुंचे तो पीछे से आई एक स्विफ्ट कार ने एक्टिवा सवार तीनों लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक्टिवा सवार तीनों लोग बहुत दूर जाकर सड़क पर गिरे, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसको राहगीरों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। डाॅक्टरों ने नाजुक हालत देखते हुए लुधियाना रेफर कर दिया। वहीं, हादसे के बाद कार सवार घटना स्थल से फरार हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं, शवों को सरकारी अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें