फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर कार उछल कर हवा में लटकी

Wed, 08 Jan 2014 01:40 AM IST
अमर उजाला मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव दाऊ के निकट हुई ट्रक एवं कार की टक्कर में कार पलट कर हाईवे के डिवाइडर पर चढ़ गई। कार लगभग आधा घंटे तक हवा में झूलती रही। लेकिन घटना में कार सवार महिला बाल-बाल बच गई, जिसे लोगों द्वारा काफी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाला।
विज्ञापन


हादसे के बाद हाईवे पर लगभग डेढ़ घंटे तक प्रभावित रहा, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार को डिवाइडर से उतरवाया। तब दोनों वाहनों को हाईवे से हटवाया। इसके बाद ही यातायात सुचारू हो सका।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सेक्टर-70 मोहाली निवासी सुखवंतजीत कौर मारुति कार से सन्नी एन्क्लेव से मोहाली जा रही थी। दोपहर सवा तीन बजे के करीब कार एक ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में उसकी चपेट में आ गई।
विज्ञापन


इसके साथ ही कार घूमकर पलट गई और डिवाइडर पर चढ़ गई। आश्चर्य है कि इतना सब होते हुए भी महिला को कोई चोट नहीं आई। लेकिन वह इस कार में फंस चुकी थी। वह जोर-जोर से चिल्लाकर मदद की गुहार लगा रही थी। लोगों ने हवा में झूलती कार के दरवाजे खोलने की कोशिश की, लेकिन दरवाजे न खुलने की सूरत में पीछे का शीशा तोड़कर महिला को निकालने का प्रयास किया गया।

एक व्यक्ति ने दरवाजा तोड़कर खोल दिया, जिसके बाद महिला को कार से सुरक्षित निकाल लिया गया। महिला लगभग आधा घंटे तक कार में फंसी रही। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले महिला को कार से सुरक्षित निकाला जा चुका था। आनन-फानन में पुलिस ने दोनों वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें