फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में मां-बेटी को तेज रफ्तार कार ने कुचला, अस्पताल में चल रहा इलाज

Wed, 30 Oct 2019 12:54 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
कार हादसे में मां-बेटी घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांग्रेस सेवादल के वार्ड प्रधान की तेज रफ्तार टाटा सफारी गाड़ी ने मंगलवार की सुबह एक महिला और उसकी बेटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला गाड़ी के नीचे फंस गई, आसपास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से साथ उसे बाहर निकाल सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


गाड़ी चालक फरार होने में कामयाब रहा। लोगों ने तुरंत मामले की सूचना कंगनवाल पुलिस को दी और गाड़ी को थाने में पहुंचा दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने किसी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है।

कर्मजीत नगर निवासी दुर्गावती (40) अपनी बेटी सुगम (17) और बेटे धीरज (12) के साथ बाजार जा रही थी। न्यू सतगुरु मार्केट के पास पीछे से आ रही टाटा सफारी गाड़ी ने उन्हें कुचल दिया। इस हादसे में दुर्गावती गाड़ी के नीचे फंस गई, जबकि उसकी बेटी सुगम के सिर में गंभीर चोट लग गई। बेटे को मामूली चोट लगी। हादसे बाद गाड़ी चालक फरार हो गया।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने किसी तरह महिला और उसकी बेटी को सिविल अस्पताल पहुंचा। वहां बेटी सुमग की हालत गंभीर होने के चलते आगे रेफर कर दिया गया है। दुर्गावती का उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है। उसके दोनों पैरों में गंभीर चोट लगी है। न्यू सतगुरु मार्केट निवासी लोगों ने बताया कि प्रेसिडेंट कांग्रेस सेवा दल प्लेट लगी यह गाड़ी हर रोज यहां से गुजरती है। 

इसमें सवार लोग तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते है। इससे वह काफी समय से परेशान चल रहे है। उधर इस मामले पर कंगनवाल चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस गाड़ी चालक और उसके मालिक के संबंध में जानकारी एकत्र कर रही है।

मुझे भी जानकारी मिली है कि कांग्रेस सेवा दल प्रधान नंबर प्लेट लगी एक गाड़ी ने महिला और उसकी बेटी को टक्कर मार घायल कर दिया है। मैंने गाड़ी के संबंध में जानकारी लेने के लिए जिला प्रधान की ड्यूटी लगाई है। मुझे लग रहा है कि यह गाड़ी हमारे वार्ड प्रधान की है।  निर्मल कैड़ा, प्रदेश प्रधान कांग्रेस सेवादल

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें