फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां से चलेगी हरियाणा सरकार, चौथे तल पर मनोहर लाल तो पांचवें तल पर सजेगा दुष्यंत का 'दरबार'

Wed, 30 Oct 2019 12:48 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा सचिवालय में पंचम तल सरकार ने जजपा को अलॉट कर दिया है। चौथे तल से मुख्यमंत्री मनेाहर लाल कमान संभालेंगे। जबकि, पंचम तल पर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत और उनके सिपहसलार बैठेंगे। एक दो दिन के भीतर दुष्यंत अपना कार्यालय संभाल लेंगे। वे कौन से कमरे में बैठेंगे यह भी शीघ्र ही तय हो जाएगा। पहले कैप्टन अभिमन्यु इस तल से अपने विभाग चलाते थे।

विज्ञापन


नई सरकार में सीएम मनेाहर लाल ने अपना बड़ा दिल दिखाते हुए जजपा को सरकार में भागीदारी के लिए पूरा एक तल अलॉट कर दिया है। जल्द ही नई सरकार की रौनक दोनों तलों पर नजर आने लगेगी। पिछली बार की तरह इस बार सचिवालय में आने वाले लोगों पर लगाम कसी जाएगी या नहीं यह आने वाला समय तय करेगा, लेकिन शुरुआती दौर में सरकार की चहल-पहल इन दोनों तलों पर नजर आएगी।

सबसे अहम यह है कि गठबंधन की सरकार में अधिकारियों को भी अपनी प्राथमिकता तय करनी होगी। ताऊ देवीलाल के परिवार से ताल्लुक रखने वालो दुष्यंत और दिग्विजय की अफसरों से वाकफियत कम नहीं है। ऐसे में भाजपा और जजपा दोनों में तालमेल बिठा कर रखना अधिकारियों को तय करना होगा।
विज्ञापन


जल्द ही उपमुख्यमंत्री को रहने के लिए आवास भी उपलब्ध हो जाएगा। हालांकि एक आवास पंचकूला में भी है, लेकिन सरकार चलाने के लिए सरकारी आवास की आवश्यकता चंडीगढ़ में होनी जरूरी है।

पिछली सरकार के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुडडा से कोठी खाली करवाने वाली सरकार को इस बार हुडडा को भी विपक्ष के नेता के नाते आवास और सुविधाएं देनी होगी। सरकार ने अभय सिंह चौटाला को नेता विपक्ष होते हुए विधानसभा में कमरा भी अलॉट किया था। अब हुडडा को यह कमरा अलॉट होगा या नहीं यह भी देखना होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें