फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम को उनके ही गढ़ में चुनौती देंगे कैप्टन अमरिंदर

Sun, 15 Jan 2017 01:45 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बादल और कैप्टन
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ उनकी पैतृक सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
विज्ञापन


बता दें कि लंबी मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की पैतृक सीट है। यहां हमेशा ही उनकी दावेदारी मजबूत रही है। लेकिन अब इसी सीट से कांग्रेस की ओर से कैप्टन अमरिंदर मुख्यमंत्री को चुनौती देंगे।

गौरतलब है कि लंबी से आम आदमी पार्टी ने जरनैल सिंह को उम्मीदवार बनाया है। इतना ही नहीं जरनैल सिंह ने भी हाल ही में कैप्टन अमरिंदर सिंह को ललकारते हुए कहा था कि अगर कैप्टन अमरिंदर सिंह में दम है तो वह लंबी हलके से चुनाव लड़कर दिखाएं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

कैप्टन जल्द कर सकते हैं औपचारिक एलान

कैप्टन अमरिंदर
पंजाब में 4 फरवरी को मतदान होना है। पंजाब चुनाव में अब लंबी सीट पर सीएम बादल और कैप्टन के चलते टक्कर बेहद कड़ी हो चुकी है।

एएनआई के मुताबिक कैप्टन अमरिंदर ने खुद इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि वे जल्द ही इसका औपचारिक एलान भी करेंगे। Have decided to fight Punjab Elections 2017 from Lambi. Will make it official soon: Captain Amarinder Singh, Congress #Punjabpolls — ANI (@ANI_news) January 14, 2017
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें