फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉफी विद कैप्टन: अमरिंदर सिंह ने बताया, किन्हें देंगे चुनाव टिकट?

Sun, 17 Jul 2016 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
captain
विज्ञापन
कॉफी विद कैप्टन के दौरान अमरिंदर सिंह ने बताया विधानसभा चुनाव का एजेंडा। चुनाव टिकटों को लेकर बड़ा खुलासा। फतेहगढ़ साहिब में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2017 में कांग्रेस 35 प्रतिशत नए युवा लड़के और लड़कियों को टिकट देगी। कैप्टन सोहन फार्म में आयोजित कॉफी विद कैप्टन कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन


इस मौके पर सूबे भर से विभिन्न अध्यापक यूनियनों से जुड़े नेता और अध्यापक कैप्टन से सीधा रूबरू हुए। कैप्टन ने कहा कि अध्यापकों के साथ कॉफी का प्रोग्राम इसलिए रखा गया है ताकि अध्यापकों की मुश्किलों को नजदीक से सुना जा सके। किसी भी देश की कामयाबी के पीछे पढ़े लिखे समाज का होना जरूरी है। हम अध्यापकों की सभी समस्याओं को अपने चुनाव घोषणा पत्र में जरूर शामिल करेंगे। 

कैप्टन ने कहा कि सूबे में कांग्रेस की सरकार बनने पर सभी अध्यापकों को रेगुलर किया जाएगा और किसी भी अध्यापक से फालतू काम नहीं लिया जाएगा। स्कूलों में अंग्रेजी पढ़ाने वाले अध्यापकों की खास भर्तियां की जाएंगी और किसी भी अध्यापक की भर्ती ठेके पर नहीं होगी। सभी विद्यार्थियों को वर्दियां प्रदान की जाएंगी। शिक्षा प्रोवाइडर यूनियन और 3442 टीचर यूनियन समेत करीब 30 अध्यापक नेताओं ने कैप्टन को उन्हें रेगुलर किए जाने, चुनाव के समय अध्यापकों से लिए जाते अधिक काम, एसएसटी अध्यापकों से जबरी अंग्रेजी विषय को पढ़ाने, सरकार स्कूलों में अंग्रेजी टीचरों की कमी को पूरा करने की मांग की थी।
विज्ञापन


इस दौरान पठानकोट से आए अध्यापक हर्ष कुमार ने कैप्टन से सवाल किया कि क्या कांग्रेस की सरकार बनने पर नशेड़ियों का नशा बंद करके रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सरकार बनने पर एक महीने में सूबे भर में नशा बंद कर दिया गया तो नशेड़ी इसका कोई अन्य हल ढूंढेंगे। ऐसे में नशेड़ियों को रोजगार मुहैया करवाकर उन्हें इस लत से हटाया जा सकता है। इस पर कैप्टन ने हर्ष कुमार की बात को जायज माना, लेकिन उसका जवाब टाल गए। 

जीएसटी बिल कांग्रेस की देन 
कैप्टन ने कहा कि जीएसटी बिल कांग्रेस की देन है। जिसमें वैट पहले 0.3 था पर अब यह 18 प्रतिशत पहुंच गया है ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी में बढ़ोतरी होना संभव है अगर केंद्र सरकार 18 प्रतिशत से अधिक नहीं जाएगी तो कांग्रेस जीएसटी में सहयोग नहीं करेगी। उसके लिए मोदी सरकार को जीएसटी के लिए अपना खुद का बहुमत साबित करना होगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें