फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन ने सीएम बादल से विशेष सत्र पर पूछा बड़ा सवाल

Mon, 14 Nov 2016 08:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
captain amrinder singh - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सीएम प्रकाश सिंह बादल से विधानसभा के विशेष सत्र के एजेंडे का खुलासा करने को कहा है। साथ ही सीएम से आश्वासन मांगा है कि विशेष सत्र में पास किए गए कानून को राज्यपाल व केंद्र में शासित भाजपा की मंजूरी मिलेगी।
विज्ञापन


बादल की कांग्रेस से विशेष सत्र में हिस्सा लेने की अपील पर कैप्टन ने पूछा कि क्या सरकार ने इस मामले में राज्यपाल व भाजपा से मंजूरी ले ली है ताकि एसवाईएल पर नए कानून के जरिए पानी पर पंजाब के लोगों के अधिकारों की रक्षा कर सकें। 

कैप्टन ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने हमेशा से पानी को बचाने के लिए सरकार के हर कदम का समर्थन किया है, लेकिन इस मामले में एजेंडे की स्पष्टता और नए कानून को राज्यपाल द्वारा मंजूर करने के भरोसे के बगैर विशेष सत्र में हिस्सा लेने पर कोई फैसला नहीं किया जा सकता। 
विज्ञापन


राज्यपाल की ओर से पिछले सत्र में पारित डी-एक्युजीशन बिल को अब तक मंजूरी नहीं दी गई है। ऐसे में बादल स्पष्टीकरण दें कि कैसे उन्होंने भाजपा व राज्यपाल को इसे मंजूर करने को रजामंद किया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

एसवाईएल पर पास नए कानून को मंजूर करेंगे राज्यपाल

सीएम बादल - फोटो : amar ujala
कैप्टन ने कहा कि एजेंडे की स्पष्टता के  बगैर कांग्रेस विशेष सत्र में हिस्सा लेने को लेकर कोई फैसला नहीं ले सकती। पर पार्टी पंजाब के पानी की रक्षा को सरकार को पूरा समर्थन देने को तैयार है। 

अगर बादल विशेष सत्र का एजेंडा बताने को तैयार नहीं हैं तो उन्हें भी कांग्रेस विधायकों की तरह विधानसभा से इस्तीफा दे देना चाहिए और राज्य में जल्द चुनाव कराने चाहिए। 

अगर बादल लोगों को विश्वास दिलाना चाहते हैं कि वह पानी की रक्षा को गंभीर हैं तो उन्हें विशेष सत्र का एजेंडा बताना चाहिए। कैप्टन ने कहा कि उनकी पार्टी दो तिहाई बहुमत के साथ सत्ता में आने पर एसवाईएल मुद्दे का हल निकालेगी। 

उन्होंने मांग की कि कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे जल्द मंजूर किए जाएं। साथ ही दोहराया कि राज्य में निष्पक्ष चुनाव कराने को राष्ट्रपति शासन लागू करना ही एकमात्र रास्ता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें