लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता व सांसद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भारत सरकार की ओर से अमृतसर के लिए हेरिटेज डेवलपमेंट एंड आग्यूमेंटेशन योजना (हृदय) स्कीम का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि यह स्कीम इस पवित्र नगरी की विरासत को दोबारा कायम करने में सहायक सिद्ध होगी।
अमृतसर के लोगों की तरफ से वह जेटली का इस कदम के लिए धन्यवाद करते हैं और उम्मीद जताते हैं कि इससे संस्कृति व इतिहास के पक्ष से इसमें सुधार लाने में सहायता मिलेगी।
उन्होंने अमृतसर के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट व बठिंडा के लिए ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस का स्वागत किया है।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार को पीआईएमएस को टेकओवर कर लेना चाहिए, जो पंजाब सरकार की ओर से 1000 करोड़ रुपये का निवेश करने के बावजूद बंद पड़ा है।
इस क्रम में पीआईएमएस को एम्स में तबदील करने से दोआबा क्षेत्र के लोगों की मांग भी पूरी होगी। इन प्रोजेक्टों के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का धन्यवाद प्रकट करते हुए उन्होंने उम्मीद जताई है कि इन्हें निर्णायक नतीजे तक पहुंचाया जाएगा।
अमृतसर इतिहास, विरासत, संस्कृति व धार्मिक पक्ष से लोगों में विशेष स्थान रखता है। हृदय से शहर को वह पहचान मिलनी चाहिए, जिसके वह काबिल है।