फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर बादल के बारे में ये लिखा कैप्टन ने

Fri, 04 Apr 2014 03:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर से कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन अमरिंदर ने फेसबुक पोस्ट पर लिखा है कि बीते नौ दशकों से झूठ बोलने में महारत हासिल कर चुके मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल एक बार फिर से यही काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसमें भी कोई हैरानी नहीं है कि वह अपनी उम्र के बारे में झूठ बोल रहे हैं, जो या तो 85 के बाद बढ़नी रुक गई है या फिर उन्होंने समय को मन मुताबिक ढालकर 4 सालों का एक साल बना लिया है। हालांकि वे 90 से 93 साल की उम्र में है।

ऑपरेशन ब्लूस्टार के गंभीर मुद्दे पर वापस आते हुए इस दौरान बादल ने तत्कालीन कलाकारों को मात दे दी थी और अब भी अपने झूठ को दोहराने की कोशिश कर रहे हैं, जिनको लोग सत्य समझें और वह बचकर निकल जाएं। जो मुझ पर झूठ बोलने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


परंतु जब मैने दस्तावेजी सबूत पेश किये, जिससे पता चलता है कि उन्होंने तत्कालीन केन्द्रीय गृह मंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव से गुप्त बैठक की थी। जिनकी दुर्भावनापूर्ण सांप्रदायिक सोच का कहना है कि भारत सरकार द्वारा जारी श्वेत पत्र जिसका मैं वर्णन कर रहा हूं, सिख नेतृत्व को बदनाम करने की कोशिश है।

ऐसे में बादल के मुंह से सच निकलवाने का एकमात्र रास्ता उनका लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाना चाहिए। बड़ी संख्या में लोगों का मानना है कि बादल एक कठोर सोच वाले जन्मजात झूठे हैं।

लाई डिटेक्टर टेस्ट शायद बादल की साफ-पाक बच निकलने और अपना विश्वास बचाने में सहायता करे, हालांकि उनकी इज्जत व आत्म सम्मान को उनके अपने झूठों व लोगों से किए धोखों ने नुकसान पहुंचाया है, जिन लोगों ने इनका समर्थन किया था।

यदि वह लाई डिटेक्टर टेस्ट नहीं करवाना चाहते, तो किसी निष्पक्ष एजेंसी से जनमत संग्रह करवाया जाए, ताकि पता लगाया जा सके कि कौन झूठा है, मैं या वो। यह फैसला वह बादल पर सोच और इच्छा पर छोड़ते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें