फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुमत आने के बाद कैप्टन बोले- पहली कैबिनेट मीटिंग में होंगे 100 फैसले, ड्रग्स अहम

Sun, 12 Mar 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Captain Amarinder Singh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब के होने वाले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि पहली कैबिनेट मीटिंग में सौ अहम फैसले किए जाएंगे। चार हफ्तों में नशों के खात्मे का वादा पहल के आधार पर पूरा किया जाएगा। इसके लिए दोषी लोगों पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी। पंजाब में डिप्टी सीएम पर फैसला हाईकमान लेगी। रविवार को सीएलपी की बैठक बुलाई गई है। उसके बाद वह पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिलकर कैबिनेट के संबंध में अपनी सिफारिशें देंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस की जीत सुनिश्चित होने के बाद अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कैप्टन ने राज्य के लोगों, हाईकमान, वर्करों और प्रशांत किशोर की टीम को धन्यवाद दिया। दूसरी बार सीएम का पद संभालने जा रहे कैप्टन ने कहा कि लोगों ने उन्हें 75वें जन्मदिन पर व्यापक जनादेश के रूप में तोहफा दिया है। कैबिनेट की पहली बैठक में सरकार सौ से अधिक फैसले लेगी, जिनका कोई वित्तीय प्रभाव नहीं होगा।

इसे स्थिरता और विकास के लिए जनादेश करार देते हुए कैप्टन ने शिक्षा व सेहत पर सरकार की ओर से तुरंत ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि चुनावी घोषणा पत्र में किए नौ नुक्तों के प्रति वह वचनबद्ध हैं। बगैर देरी के इन्हें लागू करने की दिशा में काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी ने फोन पर कैप्टन को दी बधाई

Narendra Modi - फोटो : File Photo
आम आदमी पार्टी की हार के सवाल पर कैप्टन ने कहा कि उन्होंने हमेशा कहा है कि पंजाब के वोटर बहुत समझदार हैं। उन्होंने आप के झूठ को अच्छी तरह से समझ लिया था। आप का गुब्बारा फूट गया है। मौड़ ब्लास्ट के साथ आप के उग्रवादियों से कथित संबंधों ने पार्टी के खिलाफ काम किया। डेरा समर्थन के मुद्दे पर लोगों की प्रतिक्रिया ने कांग्रेस के समर्थन में काम किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का समर्थन मिलेगा। इस मौके पर आशा कुमारी, हरीश चौधरी और उनके नव-विवाहित नाती निर्वाण और पुत्र वधू मृग्यांका भी थे।

मोदी ने फोन पर कैप्टन को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को फोन कर चुनाव में भारी जीत पर बधाई दी। साथ ही पंजाब के विकास को उनकी सरकार को पूरा समर्थन देने का भरोसा दिया। मोदी ने कैप्टन अमरिंदर से कहा कि केंद्र सरकार प्रयास करेगी कि कैप्टन की अगुवाई में पंजाब प्रगति के रास्ते पर चले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें